इलेक्शन

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling Date: लोक सभा इलेक्शन 2024 तीसरे चरण का शेड्यूल, प्रमुख सीटें और उम्मीदवारों की सूची यहां देखें

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling Date Time, Schedule, Teesre Charan ki Polling kab Hogi: तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है 2019 में उनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल विजयी हुए थे। तीसरे चरण में ही गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए मतदान होना है। सभी भाजपा के पास थीं।

Image

सात मई को तीसरे चरण का मतदान।

Lok Sabha Chunav 2024 3rd Phase Polling Date Time, Schedule, Teesre Charan ki Polling kab Hogi: लोकसभा की 543 सीटों के लिए दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। तीसरे चरण के लिए मतदान सात मई को होगा। तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस चरण में सात मई को 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में बंगाल, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, कर्नाटक एवं गुजरात सहित अन्य राज्यों में दिग्गज मंत्रियों एवं कद्दावर नेताओं की चुनावी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

तीसरे चरण में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की सात, गोवा की दो, गुजरात की 26, कर्नाटक की 14, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 4, दादर एवं नागर हवेली और दमन एंड दिउ की दो सीटों और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान होगा। इसके बाद चोथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठवें चरण की 25 मई और सांतवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। लोकसभा की सभी सीटों के नतीजे चार जून को आएंगे।

7 मई को इन 93 सीटों पर होगी वोटिंग

राज्य सीटें
असम (4 सीट) ढुबरी, कोकराझार, बरपेटा, गुवाहाटी
बिहार (5 सीट) झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
छत्तीसगढ़ (7 सीट) सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर
गोवा (2 सीट) नॉर्थ गोवा, साउथ गोवा
गुजरात (26 सीट) कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, सबारकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद इस्ट, अहमदाबाद वेस्ट, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आणंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बरदोली, सूरत, नवसारी, वलसाड
कर्नाटक (14 सीट) चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नडा, दवांगेरे, शिमोगा
मध्य प्रदेश (8 सीट) भिंड, भोपाल, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, सागर, विदिशा
महाराष्ट्र (11) बारामती, रायगढ़, ओस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हतकनांगले
उत्तर प्रदेश (10 सीट) संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली
पश्चिम बंगाल (4 सीट) मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शीदाबाद
दादर एवं नागर हवेली/दमन दिउ (2 सीट) दादरा एवं नागर हवेली, दमन एंड दिउ

तीसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates)

  • अमित शाह
  • सुप्रिया सुले
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • दिग्विजय सिंह
  • शिवराज सिंह चौहान
  • डिंपल यादव
  • आदित्य यादव
  • एसपी सिंह बघेल
  • मनसुख मंडाविया
  • अक्षय यादव
  • राजवीर सिंह
  • आदित्य यादव
  • रामप्रीत मंडल
  • दिलेश्वर कमैत
  • प्रदीप सिंह
  • दिनेश चंद्र यादव
  • राजेश वर्मा

गुजरात की सभी 26 सीटों पर मतदान

तीसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है 2019 में उनमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल विजयी हुए थे। तीसरे चरण में ही गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए मतदान होना है। सभी भाजपा के पास थीं। मध्य प्रदेश की सभी 08, बिहार की 05, छत्तीसगढ़ की 7 में 6 सीट भाजपा के पास थीं। केवल कोरबा से कांग्रेस को सफलता मिली थी। महाराष्ट्र की सभी 11 सीटों पर भाजपा के सामने इस बार चुनाव में कड़ी चुनौती है।

कर्नाटक में इस बार कड़ा मुकाबला

कर्नाटक की 14 सीटों की चुनौती ने भी भाजपा का पारा चढ़ा रखा है। सामने हार और जीत की लड़ाई है। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होना है। इनमें समाजवादी पार्टी के पास संभल और मैनपुरी की सीट थी। हालांकि 2019 में 8 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी सफल हुए थे। ऐसे में देखना होगा कि विपक्ष तीसरे चरण में भाजपा और उसके सहयोगी दलों से कितनी सीटें छीन पाता है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article