इलेक्शन

वोटिंग से पहले NDA को लगा बड़ा झटका; बिना चुनाव लड़े ही इस सीट से बाहर हुईं उम्मीदवार; सीमा सिंह का नामांकन रद्द

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ही राजग को बड़ा झटका लगा है। सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार और भोजपुरी अदाकारा सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है जिसकी वजह से मढ़ौरा सीट पर बिना चुनाव लड़े ही राजग की हार हो गई।

Image

चुनाव से पहले राजग को लगा बड़ा झटका (फोटो साभार: @LJP4India)

Photo : Twitter

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ही राजग को बड़ा झटका लगा है। सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार और भोजपुरी अदाकारा सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया है जिसकी वजह से मढ़ौरा सीट पर बिना चुनाव लड़े ही राजग की हार हो गई।

नामांकन क्यों हुआ रद्द

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मढौरा विधानसभा सीट से राजग उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया। इसके पीछे नामांकन दस्तावेजों में खामियों का हवाला दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जब नामांकन पत्रों की जांच हुई तो सीमा सिंह के नामांकन दस्तावेजों में खामियां पाई।

कौन हैं सीमा सिंह?

निर्वाची पदाधिकारी ने सीमा सिंह समेत कुल चार उम्मीदवारों के नामांकन दस्तावेजों में कमी और तकनीकी त्रुटियों के कारण नियमानुसार रद्द कर दिया। सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्हें अक्सर उनके आइटम सॉन्ग्स के लिए जाना जाता है और उन्हें 'आइटम क्वीन' भी कहा जाता है। उन्होंने अप्रैल 2023 में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थामकर राजनीति में कदम रखा था। मढ़ौरा से उनका नामांकन सुर्खियों में था, क्योंकि उनके नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

मढ़ौरा सीट पर बदले चुनावी समीकरण

सीमा सिंह के नामांकन रद्द होने को एनडीए (NDA) के लिए एक झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह चिराग पासवान की पार्टी के कोटे से उम्मीदवार थीं। इस सीट पर अब मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जनसुराज जैसे दलों के बीच होने की संभावना है। वर्तमान में राजद के जितेंद्र कुमार राय इस सीट से विधायक हैं, अब NDA उम्मीदवार के चुनाव नहीं लड़ पाने के बाद RJD की मुश्किल कम हो गई है। अब राजद को इस सीट पर जनसुराज के उम्मीदवार से मुकाबला करना है, चूंकि जनसुराज अभी नई पार्टी है तो ऐसे में राजद उम्मीदवार को राह थोड़ी आसान जरूर हो गई है, लेकिन जिस तरह से जनसुराज ने उम्मीदवारों का ऐलान किया उससे लोगों में जनसुराज की चर्चा जरूर है। इस सीट पर अब क्या होगा इसके लिए 14 नवंबर तक का इंतजार करना होगा।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article