इलेक्शन

सारण का रण: अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार करने पहुंचे लालू यादव, तेजस्वी ने भरी हुंकार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 06:11 PM IST

चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराये गए प्रसाद, 2013 में अयोग्य ठहराए जाने तक प्रसाद ने सारण का कई बार प्रतिनिधित्व किया था। सारण में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

Image

प्रचार करने लालू पहुंचे सारण

Lalu Yadav in Saran: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद बुधवार को अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के लिए प्रचार करने सारण के लिये रवाना हुए। लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से कहा कि सारण उनकी कर्मभूमि रही है। हमेशा से लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। उनकी मांग और चाहत थी कि लालू जी उनके बीच आएं, तो आज वह वहां गए हैं। यह पूछे जाने पर कि राजद सुप्रीमो क्या आगे भी आगे भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगे, तेजस्वी यादव ने कहा, वह उनके नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में इंडिया गठबंधन काम कर रहा है, वह (प्रचार) क्यों नहीं करेंगे।

तेजस्वी बोले, बहन रोहिणी करेंगी लोगों की सेवा

तेजस्वी ने कहा, मेरी बहन ने हमारे माता-पिता की अनुकरणीय सेवा की, वह उसी भावना से लोगों की सेवा करेगी। तेजस्वी यादव का इशारा रोहिणी आचार्य द्वारा प्रसाद को किडनी दान किए जाने की ओर था। चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराये गए प्रसाद, 2013 में अयोग्य ठहराए जाने तक प्रसाद ने सारण का कई बार प्रतिनिधित्व किया था। सारण में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

पीएम मोदी पर किया पलटवार

तेजस्वी यादव से जब प्रधानमंत्री मोदी के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि राजद विकास के खिलाफ है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। वह पिछले दस वर्षों में बिहार के लिए राजग द्वारा किए गए एक भी काम के बारे में नहीं बता सकते। बिहार को विशेष दर्जा, विशेष पैकेज दिए जाने का क्या हुआ... प्रधानमंत्री युवाओं को रोजगार दिए जाने के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? उनके वादों का क्या हुआ?

तेजस्वी ने कहा, राजद बनेगी सबसे बड़ी पार्टी

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री समेत राजग नेता पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं। बिहार की जनता हकीकत जानती है। यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में राजद बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। मैंने बार-बार कहा है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के नतीजे आश्चर्यजनक होंगे। यह पूरी तरह से महागठबंधन के पक्ष में होगा। वे (राजग नेता) केवल संविधान बदलने की बात कर सकते हैं। राजग के कई नेता संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। जो लोग संविधान को बदलने की कोशिश करेंगे, वे ख़त्म हो जाएंगे।

मंगलवार को गया में एक रैली में प्रधानमंत्री ने राजद और कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं पर संविधान को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि राजद भ्रष्टाचार और गुंडा राज का प्रतीक है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article