Kurukshetra Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Naveen Jindal vs Sushil Gupta who will win in Kurukshetra: लोकसभा चुनाव में हुए मतदान की आज मतगणना हो रही है। हॉट सीटों में शुमार कुरुक्षेत्र पर देश भर की नजर है क्योंकि यहां मशहूर उद्योगपति नवीन जिंदल बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे थे। उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता और इंडियन नेशनल लोकदल (इलेनो) के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला से है। हालांकि इस सीट पर मुख्य मुकाबला नवीन जिंदल और सुशील गुप्ता में माना जा रहा है। आप यहां चुनाव रूझानों को लेकर पल-पल का अपडेट जान सकते हैं।
* बीजेपी नेता नवीन जिंदल 23256 वोटों से आगे हैं, उन्हें अब तक 412110 वोट मिल चुके हैं। जबकि डॉ सुशील गुप्ता 388854 वोटों मिले।
* बीजेपी नेता नवीन जिंदल 19827 वोटों से आगे हैं, उन्हें अब तक 363500 वोट मिल चुके हैं। जबकि डॉ सुशील गुप्ता 343673 वोटों मिले।
* बीजेपी नेता नवीन जिंदल 12606 वोटों से आगे हैं, उन्हें अब तक 318268 वोट मिल चुके हैं। जबकि डॉ सुशील गुप्ता 305662 वोटों मिले।
* कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल 3413 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अबतक 185703 वोट मिल चुके हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के डॉ सुशील गुप्ता 182290 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर अभय कुमार चौटाला हैं, उन्हें 28101 वोट मिले है।
* कुरूक्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल 707 वोटों से आगे हो गए हैं। उन्हें अब तक 71858 सीटें मिली हैं। जबकि डॉ सुशील गुप्ता हो 71151 वोट मिले।
* बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुशील गुप्ता 6718 वोटो से आगे।
गौर हो कि नवीन जिंदल हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए और बीजेपी उन्हें कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार बनाया। वह कुरूक्षेत्र से दो बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने जा चुके हैं। लेकिन वह 2014 में चुनाव हार गए। वह अरबपति उद्योगपति हैं। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन हैं। साथ ही ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर भी हैं। नवीन जिंदल स्वर्गीय उद्योगपति-राजनेता ओम प्रकाश जिंदल के बटे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक नवीन जिंदल आम आदमी पार्टी के सुशील गुप्ता और इनेलो के अभय चौटाला से आगे हैं।
