इलेक्शन

केजरीवाल उनको साथ लेकर क्यों चल रहे हैं- जब मालीवाल को लेकर पूछा गया सवाल तो INDI पर भड़क गईं स्मृति ईरानी

Smriti Irani Exclusive: टाइम्स नाउ नवभारत के खास शो पब्लिक मंच में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि क्या मोदी को हराना है तो घर की औरतों को वो पीटेंगे।

Smriti Irani Exclusive: टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री और अमेठी सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और इंडी एलायंस पर जमकर प्रहार किया। स्मृति ईरानी ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव तक को लपेट लिया। उन्होंने विपक्ष से कई सवाल भी पूछे।

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी

टाइम्स नाउ नवभारत के खास शो पब्लिक मंच में टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि क्या मोदी को हराना है तो घर की औरतों को वो पिटेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से जब स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर नाविका कुमार ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि राजनीति एक तरफ है और इंसानियत दूसरी तरफ है। स्मृति ईरानी ने कहा- "आप उनसे पूछिए न जिसने एक औरत की छाती पर, पेट पर लात मार-मारकर, उसपर प्रहार किया। अरविंद केजरीवाल उनको लखनऊ लेकर क्यों घूम रहे थे? अखिलेश जी ने उनका विरोध क्यों नहीं किया। राजनीति एक तरफ, इंसानियत दूसरी तरफ।

स्मृति ईरानी ने दागे सवाल

आगे स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी को हराना है तो घर की औरतों को पिटेंगे। उन्होंने कहा- आप बतलाइए मोदी को हराना है तो घर में औरतों को पीटेंगे। राज्यसभा सांसद हैं इसका मैं उल्लेख ही नहीं कर रही हूं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article