Rahul Gandhi Net Worth: लोकसभा चुनाव 2024 में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता राहुल चर्चा में है। उन्हें न सिर्फ कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय दिया जा रहा है, बल्कि उनकी अपनी जीत भी अहम मानी जा रही है। उन्होंने वायनाड के साथ रायबरेली से भी बड़ी जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं कि राहुल की कितनी है नेटवर्थ और वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
कितनी नेटवर्थ और सालाना कमाई
आइए जानने की कोशिश करते हैं कि राहुल गांधी की कितनी नेटवर्थ है और वह सालाना कितनी कमाई करते हैं। साल 2019 के चुनावी एफिडेविट के मुताबिक राहुल गांधी की नेटवर्थ लगभग 15 करोड़ रुपये है। 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के समय वायनाड जिला कलेक्टर के समक्ष दायर हलफनामे के अनुसार, राहुल गांधी के पास 14 करोड़ 8 लाख 48 हजार,346 रुपये की संपत्ति थी। यह 2014 से 4.85 करोड़ रुपये से अधिक है जब उन्होंने 10 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।
एक करोड़ से अधिक कमाई
2019 में राहुल द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, राहुल ने 5,80,58,799 रुपये की चल संपत्ति और 7,93,03,977 रुपये की अचल संपत्ति घोषित की। वित्तीय वर्ष 2017-18 में राहुल की आय 1,11,85,570 रुपये दिखाई गई। हलफनामे के अनुसार, राहुल की खुद की कमाई वाली संपत्ति की कुल कीमत 8,75,70,000 रुपये है, जबकि बैंक में 17,93,693 रुपये जमा हैं।
- राहुल गांधी पर 72 लाख का लोन
- 40 हजार कैश और तीन बैंक अकाउंट में करीब 17 लाख रुपये
- कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर में लगभग 5 करोड़ रुपये निवेश
- पोस्ट ऑफिस की स्कीम में भी 39 लाख से ज्यादा रुपये निवेश
क्या-क्या संपत्ति
राहुल गांधी ने पोस्ट ऑफिस की स्कीम में भी 39 लाख से ज्यादा रुपये निवेश किए हैं। राहुल एक साल में लगभग 1 करोड़ रुपये कमाते हैं और हर साल एक करोड़ कमाई पर इनकम टैक्स भरते हैं। राहुल गांधी के पास दिल्ली के महरौली में एक फार्म भी है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ है। इसके अलावा गुरुग्राम में एक कमर्शियल बिल्डिंग में 5838 वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस भी है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ रुपये है। इसके अलावा राहुल गांधी के पास करीब 3 लाख रुपये की की ज्वेलरी है। हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी के पास अपनी कोई कार नहीं है।
72 लाख रुपये का कर्ज
विरासत में मिली संपत्ति के मामले में राहुल के पास नई दिल्ली के महरौली में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ संयुक्त रूप से 2.34 एकड़ कृषि भूमि है। इसके अलावा, राहुल के पास गुरुग्राम में 8,57,70,000 रुपये की कमर्शियल ऑफिस स्पेस भी है। अपने हलफनामे में राहुल ने 72,01,904 रुपये के बैंक कर्ज और अपनी मां सोनिया गांधी से 5 लाख रुपये के निजी कर्ज को देनदारियों के रूप में बताया था।
