इलेक्शन

इलाहाबाद चुनाव में जब अमिताभ बच्चन और उनके प्रतिद्धंदी पड़ गए आमने-सामने फिर....

Amitabh Bachchan vs Hemwati Nandan Bahuguna: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 40 साल पहले अपने जन्मस्थली इलाहाबाद से साल 1984 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था, उस चुनाव में उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा को पराजित किया था।

Image

अमिताभ बच्चन को कांग्रेस पार्टी ने 1984 चुनाव में इलाहाबाद लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था

KEY HIGHLIGHTS

  1. 1984 में अमिताभ कांग्रेस के टिकट पर इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतरे
  2. अमिताभ बच्चन का मुकाबला था उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा से
  3. हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे मंझे हुए राजनेता और बॉलीवुड सितारे अमिताभ का मुकाबला रोचक था

Amitabh Bachchan Contest Allahabad Lok Sabha Election: बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने राजीव गांधी के कहने पर साल 1984 में राजनीति में कदम रखा था, उन्हें कांग्रेस पार्टी ने इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव के मैदान में उतारा था, उस वक्त के जानकार बताते हैं कि तब लोकसभा चुनाव में नामांकन से एक दिन पहले तक इलाहाबाद सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ था फिर इलाहाबाद के प्रमुख कांग्रेस नेताओं को एक जगह बुलाकर ऐलान किया गया कि इलाहाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे अमिताभ बच्चन उर्फ बिग बी...

अमिताभ बच्चन के लिए राजनीति एकदम नया चैप्टर था और ये उनका पहला और आखिरी चुनाव भी साबित हुआ, इलाहाबाद लोकसभा सीट पर उनका मुकाबला था उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा से, इलाहाबाद को बहुगुणा का गढ़ माना जाता था।

हेमवती नंदन बहुगुणा को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!

राजनीतिक जानकार मानते थे कि कहां हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे मंझे हुए राजनेता और कहां बॉलीवुड के सितारे अमिताभ बच्चन, कोई मैच ही नहीं, उनका कहना था इलाहाबाद में हेमवती नंदन बहुगुणा को हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है वहीं बहुगुणा भी उस चुनाव में अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त थे, हांलाकि अमिताभ बच्चन का जादू उस वक्त लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था और उनकी लोकप्रियता चरम पर थी।

अमिताभ ने तपाक से कहा- मुझे जीत का आशीर्वाद दीजिए...

वहीं चुनाव प्रचार के दौरान एक मजेदार किस्सा हुआ था बताते हैं कि अपने समर्थकों के साथ प्रचार अभियान पर निकले हेमवती नंदन बहुगुणा और अमिताभ बच्चन का एक जगह पर आमना-सामना हो गया तभी अमिताभ बहुगुणा की ओर बढ़े और उनके चरण स्पर्श कर लिए, अचानक से ये देखकर बहुगुणा कुछ समझ नहीं पाये और उन्होंने अमिताभ बच्चन को उठाया साथ ही पूछा- क्या आशीर्वाद चाहते हो? अमिताभ ने तपाक से कहा- मुझे जीत का आशीर्वाद दीजिए...

Amitabh Bachchan vs Hemwati Nandan Bahuguna in 1984

Amitabh Bachchan vs Hemwati Nandan Bahuguna in 1984

फिर क्या था चुनावी हवा ही बदलने लगी...

हेमवती नंदन बहुगुणा के समर्थक अमिताभ बच्चन के चुनाव लड़ने पर तंज कसते थे और उनका मजाक भी उड़ाते थे पर अमिताभ बच्चन ने इसकी परवाह नहीं की और जनता से समर्थन जुटाने की मुहिम में जुटे रहे गौर हो कि बिग का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था और कांग्रेस पार्टी का और कार्यकर्ताओं का बैकअप भी पुरजोर मिल रहा था फिर क्या था चुनावी हवा ही बदलने लगी।

बिग बी ने बहुगुणा को करीब पौने दो लाख वोटों के अंतर से हराया

अमिताभ बच्चन ने उस चुनाव में हेमवती नंदन बहुगुणा को करीब पौने दो लाख वोटों के अंतर से पराजित करके बड़ा राजनीतिक उलटफेर दिखा दिया जिससे बड़े बड़े राजनीतिक पंडित भी हैरान रह गए क्योंकि किसी को भी उम्मीद नहीं थी अपना पहला चुनाव लड़ रहे अमिताभ ऐसा कर सकते कि मंझे हुए और अनुभवी राजनेता हेमवती नंदन बहुगुणा को हरा सकते हैं पर ऐसा ही हुआ, अमिताभ बच्चन ने इस जीत से इतिहास रच दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article