इलेक्शन

'BJP को वोट देने का विकल्प टेप से कर दिया गया ब्लॉक, अमित मालवीय का बड़ा आरोप; EC ने क्या कहा?

Bengal Election: मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में कहा- यही तथाकथित "डायमंड हार्बर मॉडल" है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की।

Image

बीजेपी के चुनाव चिह्न पर टेप

Amit Malviya: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे व अंतिम दौर का मतदान हो रहा है। इस दौरान की तरह की समस्याओं की खबर आने लगी है। भारतीय जनता पार्टी नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया है कि कई मतदान केंद्रों पर भाजपा को वोट देने का विकल्प टेप से अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे मतदाताओं को अपना विकल्प चुनने से रोका जा रहा है।

यही तथाकथित "डायमंड हार्बर मॉडल" है

मालवीय ने एक्स पर पोस्ट में कहा- यही तथाकथित "डायमंड हार्बर मॉडल" है, वही मॉडल जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लोकसभा सीट जीतने में मदद की। ममता बनर्जी ने जहांगीर खान का बचाव करते हुए यही बात कही थी, जो डायमंड हार्बर के फाल्टा से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ रहा एक अपराधी है।

हम फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल पुनर्मतदान की मांग करते हैं जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं। ऐसे कुछ बूथों का विवरण सबूतों के साथ नीचे दिया गया है-

फाल्टा 144 , भाग 170, कक्ष संख्या 2 – हरिंदांगा हाई स्कूल

बूथ 189 भी इसी तरह प्रभावित हुआ है, साथ ही कई अन्य बूथ भी हैं

चुनाव आयोग ने भी लिया संज्ञान

वहीं, चुनाव आयोग ने भी इसका संज्ञान लिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव आयुक्त ने कहा कि अगर किसी भी बटन को टेप करने की खबरें आती हैं, तो उनकी पुष्टि की जानी चाहिए और उन्हें नोट किया जाना चाहिए। यदि वे सच पाई जाती हैं, तो उन बूथों पर दोबारा मतदान होगा। मनोज अग्रवाल ने कहा कि हम वेबकास्टिंग की फुटेज खंगाल रहे हैं। हमने रिपोर्ट मांगी हैं, ऑब्जर्वर की रिपोर्ट आनी बाकी है। अगर किसी ईवीएम पर अंतर पाया जाता है या फिर टेप पाई जाती है, तो हम दोबारा मतदान कराएंगे।

दूसरे चरण का मतदान जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। आज 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, इनमें से सबसे चर्चित सीटों में भबानीपुर शामिल है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से है। सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वे भाजपा के मौजूदा विधायक हैं। पहले चरण में 152 सीट पर चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

कई इलाकों से हिंसा की खबरें

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान सुबह के समय कई जगहों से हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार चपरा, शांतिपुर, निमतला और भांगड़ सहित कई इलाकों से ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट मिली है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article