इलेक्शन

मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, कांग्रेस से नहीं- बोले अरविंदर सिंह लवली, कहा- कोई दूसरी पार्टी नहीं ज्वाइन कर रहा

Arvinder Singh Lovely: अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वो किसी भी पार्टी को ज्वाइन करने नहीं जा रहे हैं।

Image

अरविंदर सिंह लवली ने क्यों दिया इस्तीफा

KEY HIGHLIGHTS
  • अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से दे दिया है इस्तीफा
  • लवली ने दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया पर लगाए हैं गंभीर आरोप
  • पहले भी कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा चुके हैं अरविंदर सिंह लवली

Arvinder Singh Lovely: कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि उन्होंने सिर्फ दिल्ली के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, कांग्रेस से नहीं। लवली ने दावा किया कि उन्होंने टिकटों के बंटवारे की वजह से इस्तीफा नहीं दिया है। टिकटों के बंटवारे में तो वो खुद शामिल थे।

अरविंदर सिंह लवली ने क्यों दिया इस्तीफा

अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे के कारणों को लेकर कहा- "मैंने अपनी मन की पीड़ा और वो पीड़ा मेरी नहीं है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीड़ा है, उसको खत के जरिए अपने अध्यक्ष को भेज दिया है। जो लोग इस तरह की भ्रांति फैला रहे हैं कि शायद मैंने किसी टिकट की नाराजगी को लेकर इस्तीफा दिया है तो ऐसा नहीं है। आप सब लोग जानते हैं कि तीन दिन पहले मैंने खुद कैंडिडेट को इंट्रोड्यूस किया है। मेरी पीड़ा उन उसूलों को लेकर है, जिनकी लडा़ई हम पिछले 7-8 साल से लड़ते रहे हैं। हमारे उम्मीदवार उस वास्तविकता को तोड़ने की कोशिश करें, शीला दीक्षित की सरकार में जो काम हुए थे..., हमारा स्टैंड जरूर ये था कि हम (AAP) साथ में चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन कभी कांग्रेस पार्टी ने ये नहीं कहा था कि हम जो है क्लीनचिट दे रहे हैं। हमलोग जो है स्कूल और हॉस्पिटल खोलने का क्रेडिट दे रहे हैं। जो कि वास्तविकता से कहीं दूर है।"

नहीं ज्वाइन करेंगे कोई पार्टी- लवली

अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वो किसी भी पार्टी को ज्वाइन करने नहीं जा रहे हैं। लवली ने आगे- मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, कहीं किसी पार्टी को अभी ज्वाइन नहीं कर रहा हूं।

पत्र में लवली ने क्या लिखा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को शनिवार को भेजे इस्तीफा पत्र में लवली ने यह भी कहा कि दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए सभी फैसलों पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) प्रभारी दीपक बाबरिया ने ‘‘एकतरफा वीटो’’ कर दिया। खड़गे को लिखे पत्र में लवली ने कहा कि भारी मन से मैं आपको यह पत्र लिख रहा हूं कि मैं लाचार महसूस कर रहा हूं और दिल्ली पार्टी इकाई का अध्यक्ष बने रहने में असमर्थ हूं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article