इलेक्शन

हम तो सरपंच बनने का नहीं सोचे थे...सीएम बनने पर Times Now से बोले छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णु देव साय, मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2023, 11:01 PM IST

Chhattisgarh CM: विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करेंगे। किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। धान के किसानों को 2 साल का बोनस उनके खाते में जाएंगे।

Chhattisgarh CM: छत्तीसगढ़ के नए सीएम के नाम पर भाजपा विष्णु देव साय के नाम पर मुहर लगा चुकी है। विष्णु देव साय, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश चुके हैं। सीएम के नाम की घोषणा होने के बाद विष्णु देव साय ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सरपंच भी बनने का नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी वादे पूरा करेगी।

क्या बोले विष्णु देव साय

विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करेंगे। किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। धान के किसानों को 2 साल का बोनस उनके खाते में जाएंगे। आगे जब सीएम बनने के बारे में साय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- हम तो सरपंच बनने का नहीं सोचे थे, पार्टी ने यह अवसर दिया है।"

मोदी की गारंटी पर भरोसा

आगे विष्णु देव साय ने कहा कि जीत में मोदी की गारंटी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लोग कांग्रेस पार्टी की सरकार की विफलता से त्रस्त थे, कांग्रेस पार्टी को उखाड़ कर फेंकना चाहते थे, उसे उखाड़ कर फेंक दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article