इलेक्शन

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह ने छोड़ी पार्टी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2024, 12:19 PM IST

Hisar BJP MP Brijendra Singh Resigns: हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा मैंने बाध्यकारी राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं।

Image

हिसार बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया इस्तीफा

Photo : Twitter

Hisar BJP MP Brijendra Singh Resigns: लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हरियाणा में बड़ा झटका लगा है। हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं। अपने इस्तीफे की सूचना हिसार सांसद ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा मैंने बाध्यकारी राजनीतिक कारणों से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह व पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं।

जानकारी के मुताबिक, बृजेंद्र सिंह व उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह आज ही मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बता दें, बीरेंद्र सिंह 2014 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

जजपा के साथ गठबंधन से नाराज

बताया जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह जजपा के साथ गठबंधन जारी रखने से नाराज थे। दरअसल, भाजपा ने जजपा को भी गठबंधन में शामिल किया है, जिसके बाद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बार बृजेंद्र सिंह का टिकट कटने की भी संभावना जताई जा रही है। हिसार लोकसभा सीट से पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवार में से किसी एक को उतारने की तैयारी चल रही है।

10 साल बाद कांग्रेस में वापसी

बीरेंद्र सिंह की पूरे 10 साल बाद कांग्रेस में फिर से वापसी होने जा रही है। 2014 चुनाव के ठीक पहले वह अपने पिता के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया गया था। 2019 के चुनाव में हिसार लोकसभा सीट से भाजपा ने उन्हें टिकट दिया था। हालांकि, अब एक बार फिर वह कांग्रेस पार्टी में वापसी करने जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article