इलेक्शन

'पहले चरण में 100 सीट, दूसरे में डबल सेंचुरी', सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बंगाल के साथ असम में भी जीत का किया दावा

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी इस बार 200 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है। उन्होंने कहा कि पहले चरण के बाद माहौल पूरी तरह बीजेपी के पक्ष में है।

Image

हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बंगाल में बीजेपी 200 पार

Photo : ANI

Himanta Biswa Sarma: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में माहौल पहले से काफी अलग नजर आ रहा है। सरमा के मुताबिक, जनता का रुख बीजेपी की तरफ तेजी से बढ़ा है और लोग खुलकर समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 2016 और 2019 के चुनावों में भी पश्चिम बंगाल आए थे, लेकिन इस बार जैसा माहौल पहले कभी नहीं देखा।

पहले चरण में पार्टी लगभग 110 सीटों पर जीत करेगी दर्ज-सीएम हिमंत

पहले लोगों के मन में थोड़ा संकोच या असमंजस था, लेकिन अब वह खत्म हो गया है। पहले चरण के मतदान के बाद माहौल और ज्यादा बीजेपी के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। लोगों को अब विश्वास हो गया है कि इस बार बीजेपी बड़ी जीत हासिल कर सकती है। हिमंता बिस्वा सरमा ने यह भी दावा किया कि पहले चरण में ही बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। उनके अनुसार, पहले चरण में पार्टी लगभग 110 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल (Bengal Chunav 2026) में बीजेपी 200 सीटों का आंकड़ा पार कर जाती है, तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

असम में बीजेपी करेगी 100 सीटों का आंकड़ा पार-असम सीएम

इसके साथ ही उन्होंने असम को लेकर भी बड़ा बयान दिया। सरमा ने कहा कि इस बार असम में बीजेपी 100 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि असम में पार्टी एक बार फिर मजबूत सरकार बनाएगी। कुल मिलाकर कहें तो हिमंता बिस्वा सरमा के इन बयानों से साफ है कि बीजेपी को इस बार पश्चिम बंगाल और असम दोनों राज्यों में बड़ी जीत की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगा, लेकिन उनके दावों ने सियासी माहौल को जरूर गर्म कर दिया है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article