Naveen Jindal Join BJP: हरियाणा की राजनीति में बड़ा डेवलपमेंट सामने आया है, कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और उसके तुरंत बाद बीजेपी में शामिल हो गए, माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है, गौर हो कि नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिए जाने की चर्चा काफी दिनों से चल रही थी।
बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने उनका स्वागत किया, तावड़े ने कहा कि कुछ वक्त पहले ही नवीन जिंदल ने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दिया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा में जुड़ रहे हैं, उद्योगपति हैं, कई क्षेत्र में काम किया है, एजुकेशनिस्ट के नाते उनकी पहचान है उनका मैं बीजेपी में स्वागत करता हूं, ध्यान रहे कि देश के दिग्गज उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस के टिकट पर कुरुक्षेत्र से लगातार दो बार सांसद रहे हैं।
पिछले महीने से ही नवीन जिंदल के बीजेपी में शामिल होने की बात सामने आ रही थी जब फरवरी में केंद्र सरकार का आभार करते हुए जिंदल ग्रुप और जिंदल परिवार की और से अखबारों में बड़े-बड़े धन्यवाद के विज्ञापन दिए गए थे।
बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ बैठकें होने की खबरें
नवीन जिंदल देश के बड़े औद्योगिक घराने जिंदल परिवार से हैं,पिछले लंबे वक्त से कांग्रेस में अलग-अलग पड़े नवीन जिंदल की कुछ दिन पहले भी बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ बैठकें होने की खबरें सामने आई थीं।
2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन
गौर हो कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में हरियाणा में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की सभी 10 सीटें जीती थीं, बीजेपी ने हरियाणा में 58.21 फीसदी वोटों पर तो वहीं कांग्रेस ने सिर्फ 28.51 फीसदी वोटों पर कब्जा किया था ऐसे में नवीन जिंदल के पार्टी में आने से और मजबूती मिलेगी ऐसा कहा जा रहा है।
