Guddu Jamali Networth: बहुजन समाज पार्टी नेता और यूपी के पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए। आज़मगढ़ की मुबारकपुर सीट से दो बार विधायक (2012, 2017) रहे जमाली की जिले में अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्होंने बसपा के टिकट पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और धर्मेंद्र यादव के खिलाफ आजमगढ़ लोकसभा सीट से 2014 और 2022 का लोकसभा उपचुनाव लड़ा था।
आजमगढ़ से लड़ा था चुनाव
2022 के उपचुनाव में जमाली ने मुस्लिम मतदाताओं के दम पर निर्वाचन क्षेत्र से 2,66,210 वोट हासिल किए थे। उस चुनाव में बीजेपी के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 3.12 लाख वोट पाकर जीत हासिल की थी, जबकि एसपी के धर्मेंद्र यादव को 3.04 लाख वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में भी जमाली ने आज़मगढ़ से 2.66 लाख से अधिक वोट हासिल किए और तीसरे स्थान पर रहे, जबकि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने 3.40 लाख वोट हासिल करके सीट जीती थी। सपा ने अभी तक आजमगढ़ सीट पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है और धर्मेंद्र यादव को यहां और कन्नौज सीट का प्रभारी बनाया है।
करोड़ों की नेटवर्थ
गुड्डी जमाली उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर नेताओं में सबसे ऊपर हैं और उनकी नेटवर्थ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि क्यों उन्हें अमीर नेता कहा जता है। उनकी नेटवर्थ करीब 195 करोड़ रुपये है। MyNeta.com के मुताबिक, चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की कुल नेटवर्थ 195 करोड़ रुपये है। इस करोड़पति नेता के ऊपर 3,06,34,000 रुपये का कर्ज भी है।
कितना कैश और बैंक में कितनी जमाराशि
गुड्डू जमाली के पास करीब 17 लाख रुपये से ज्यादा कैश है। कई बैंक अकाउंट्स में कुल 17 लाख रुपये जमा हैं। किसी भी सेविंग स्कीम में निवेश नहीं किया है और न ही कोई इंश्योरेंस पॉलिसी है। हलफनामे के मुताबिक, उनके पास दिल्ली नंबर वाली एक क्वालिस कार है जिसकी कीमत करीब 40,000 रुपये है। उनके पास सोने-चांदी की कोई ज्वैलरी नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 23 लाख रुपये के जेवर हैं।
दिल्ली में फ्लैट, आजमगढ़ में शानदार मकान
जमाली के पास जामिया नगर दिल्ली में एक फ्लैट और आजमगढ़ में एक आलीशान घर है। इन दोनों की कीम 1,89,50,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा उनके पास 40 लाख रुपये कीमत की गैर-कृषि भूमि और खेती की जमीन है जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।
