इलेक्शन

ECI Rajasthan Election Results 2023: eciresults.nic.in, results.eci.gov.in पर देखें राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे लाइव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 08:31 AM IST

Election Commission of India (ECI) Rajasthan Election/Chunav Results 2023 on eciresults.nic.in, results.eci.gov.in, eci.gov.in: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और रुझान भी आना शुरू हो गए हैं।

Image

राजस्थान के चुनाव परिणाम

Photo : Times Now Digital

Election Commission of India (ECI) Rajasthan Election/Chunav Results 2023 on eciresults.nic.in, results.eci.gov.in, eci.gov.in: राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए बीते 25 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है।सुबह आठ बजते ही सभी सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है और धीरे-धीरे रुझान आना भी शुरू हो चुके हैं। दोपहर 12 बजे तक सभी सीटों पर स्थिति भी साफ हो जाएगी। बता दें, इस बार राजस्थान की 199 सीटों पर 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 36 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 1121 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार 8054 प्रत्याशी मैदान में हैं।

यहां अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में है। हालांकि, विपक्षी पार्टी भाजपा सत्ता में वापसी के लिए जोर का दम लगाए हुए हैं। गुरुवार को सामने आए एग्जिट पोल में इस सूबे में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग वोटों की गिनती 3 दिसंबर की सुबह आठ बजे शुरू करेगा। सबसे पहले इन सभी सीटों के रुझान आने शुरू होंगे और धीरे-धीरे ये रुझान नतीजों में तब्दील हो जाएंगे। इन सभी सीटों के रुझान एवं परिणाम से जुड़े हर अपडेट की जानकारी आपको चुनाव आयोग की वेबसाइट www.eciresults.nic.in,eci.gov.in, results.eci.gov.in पर मिलेगी। आप यहां जाकर सीटों के बारे में जानकारी पा सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर प्रत्येक राउंड की काउंटिंग में प्रत्याशियों को कितने वोट मिले इसके बारे में भी आप जान सकते हैं। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत की साइट पर भी सटीक चुनावी नतीजे देख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article