इलेक्शन

एक्शन में चुनाव आयोग: दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को जारी किया नोटिस, 29 मार्च तक मांगा जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2024, 05:27 PM IST

Election Commission: चुनाव आयोग की ओर से कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और भाजपा नेता दिलीप घोष को नोटिस जारी किया गया है। यह रोटिस कंगना रनौत और ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं से 29 मार्च की शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है।

Image

चुनाव आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत और दिलीप घोष को जारी किया नोटिस

Photo : BCCL

Election Commission notice to Supriya Shrinate and Dilip Ghosh: कंगना रनौत और ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में चुनाव आयोग ने एक्शन लिया है। आयोग की ओर से कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और भाजपा नेता दिलीप घोष को नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने दोनों नेताओं से 29 मार्च की शाम 5 बजे तक जवाब मांगा है। बता दें, कंगना रनौत पर विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रिया श्रीनेत पहले ही सफाई दे चुकी हैं, वहीं बीजेपी नेता दिलीप घोष ने अपने बयान को लेकर खेद जताया है।

बता दें, पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के सोशल मीडिया अकाउंट से मंडी से बीजेपी उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर बेहर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया था। वहीं बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पिता को लेकर सवाल खड़े किए, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

दिलीप घोष ने क्या कहा था?

बीजेपी नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा था कि दीदी गोवा जाती हैं और कहती हैं, 'मैं गोवा की बेटी हूं', फिर त्रिपुरा जाती हैं और कहती हैं, 'मैं त्रिपुरा की बेटी हूं। तय करें कि आपका पिता कौन है? उनके इस बयान ने तूल पकड़ लिया और टीएमसी ने इसको लेकर कड़ी आपत्ति जताई और चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, अब दिलीप घोष ने कहा है कि उनकी पार्टी और अन्य लोगों को उनके शब्दों के चयन पर आपत्ति है। अगर ऐसा है तो मुझे इसके लिए खेद है। उनकी मुख्यमंत्री से कोई निजी दुश्मनी नहीं है।

सुप्रिया श्रीनेत ने भी दी थी सफाई

बता दें, बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को टिकट दिया है। उनको टिकट मिलने के बाद बाद कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक आपत्तिजनक पोस्ट किया गया, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। कंगना रनौत ने भी इस पोस्ट पर रिप्लाई किया। हालांकि, बाद में उस पोस्ट को हटा लिया गया। इस मामले में कांग्रेस नेता श्रीनेत ने सफाई भी दी उन्होंने कहा, जैसे मुझे इस पोस्ट के बारे में पता चला मैंने उसे हटा दिया। जो लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं उन्हें पता है कि मैं कभी किसी महिला के प्रति ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकती हूं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article