इलेक्शन

7वें चरण के चुनाव प्रचार ने पकड़ ली रफ्तार, आज हुंकार भरेंगे मोदी, शाह, नड्डा, योगी, खरगे और मायावती; देखें सबका शेड्यूल

Election News: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 8 राज्यों समेत केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार का दौर तेज हो चुका है। इस बीच शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी आज हिमाचल, पंजाब में प्रचार करेंगे। साथ ही शाह, नड्डा, योगी, खरगे और मायावती भी हुंकार भरेंगे।

Image

आखिरी चरण में कौन कहां भरेगा हुंकार?

Photo : Times Now Digital

Election Campaign: सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव 2024 के छह चरणों के चुनाव प्रचार का दौर समाप्त हो चुका है। आखिरी चरण के लिए सभी सियासी पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। इस बीच शुक्रवार को कई दिग्गज अलग-अलग क्षेत्र में हुंकार भरने की तैयारी में हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का रण जीतने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। आज पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

क्या है पीएम मोदी का पूरा प्लान?

पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंडी से पीएम मोदी पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां गुरदासपुर में पीएम मोदी दोपहर 3:30 बजे और जालंधर में शाम 5:30 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

शाह, नड्डा और योगी भरेंगे हुंकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11:30 बजे बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वह झारखंड में दोपहर 2:30 बजे जामताड़ा में और शाम 4 बजे मधुपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 1 बजे कुशीनगर में, दोपहर 3 बजे बलिया और शाम 5:05 बजे रॉबर्ट्सगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11:35 बजे महराजगंज में, दोपहर 12:50 बजे कुशीनगर में, दोपहर 1:50 बजे देवरिया के पथरदेवा में, दोपहर 3 बजे देवरिया के बरहज में और शाम 4:15 बजे गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

खरगे और मायावती में करेंगे रैली

कांग्रेस नेता शशि थरूर दोपहर 1 बजे पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 2 बजे झारखंड के देवघर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती पंजाब के नवांशहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

(इनपुट- एजेंसी)

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article