इलेक्शन

Lok Sabha Election: बिहार की 4 लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार समाप्त, 19 अप्रैल को वोटिंग पर टिकीं निगाहें

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2024, 12:02 AM IST

Lok Sabha Election 2024 in Bihar: बिहार की चार लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है गौर हो कि इन सीटों पर 19 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे।

Image

बिहार की चार लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार समाप्त

KEY HIGHLIGHTS
  1. बिहार की चार लोकसभा सीट के लिए 17 अप्रैल की शाम को प्रचार अभियान समाप्त हो गया
  2. इन चार सीट पर 19 को मतदान होगा और मतदाता 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे
  3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमुई, नवादा और गया में एक-एक जनसभा को संबोधित किया

Lok Sabha Election 2024 in Bihar: इन चार सीट में राजग की ओर से नवादा और औरंगाबाद पर भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर और सुशील कुमार सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। जमुई और गया सीट पर गठबंधन में सहयोगी क्रमश: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार अरुण भारती एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के उम्मीदवार जीतन राम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं।

बिहार की चार लोकसभा सीट के लिए बुधवार शाम को प्रचार अभियान समाप्त हो गया। इन चार सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा और मतदाता 38 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जमुई, नवादा और गया में एक-एक जनसभा संबोधित कर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रचार अभियान की कमान संभाली।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्रमशः औरंगाबाद और जमुई में एक-एक जनसभा को संबोधित किया।

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रधानमंत्री की जमुई और नवादा में आयोजित जनसभाओं में मौजूद रहे।

प्रचार अभियान की कमान युवा नेता तेजस्वी यादव ने संभाली

विपक्षी ‘महागठबंधन’ के उम्मीदवारों के लिए प्रचार अभियान की कमान राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता तेजस्वी यादव ने संभाली, जिनकी पार्टी इन सभी चार सीट पर चुनाव लड़ रही है। राजद के कुमार सर्वजीत गया से, अभय कुशवाहा औरंगाबाद से, अर्चना कुमारी जमुई से तथा श्रवण कुशवाहा नवादा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

एजेंसी इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article