इलेक्शन

Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: दिल्ली की सातों सीटों पर एकसाथ होंगे चुनाव, यहां जानें किस दिन होगी वोटिंग

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 16, 2024, 04:25 PM IST

Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: राजधानी दिल्ली में दिल्ली की बात करें तो यहां पिछली बार की तरह सातों लोकसभा सीटों पर एकसाथ ही मतदान होगा। दिल्ली में छठे चरण में वोटिंग होगी। यानी यहां 25 मई, 2024 को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी होंगे।

Image

दिल्ली लोकसभा चुनाव

Photo : Times Now Digital

Delhi Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। देश में सात चरणों में मतदान होंगे। मतदान 19 अप्रैल से शुरू होंगे और सातवें चरण में 1 जून को खत्म होंगे। इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछली बार की तरह सातों लोकसभा सीटों पर एकसाथ ही मतदान होगा। दिल्ली में छठे चरण में वोटिंग होगी। यानी यहां 25 मई को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

दिल्ली में कितनी सीटें(Delhi Lok Sabha Seat)

नई दिल्ली (New Delhi Loksabha Chunav Date)

चांदनी चौक (Chandni Chowk Loksabha Chunav Date)

पूर्वी दिल्ली (East Delhi Loksabha Chunav Date)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North-East Delhi Loksabha Chunav Date)

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली (North-West Delhi Loksabha Chunav Date)

पश्चिमी दिल्ली (West Delhi Loksabha Chunav Date)

दक्षिणी दिल्ली (South Delhi Loksabha Chunav Date)

दिल्ली में लोकसभा उम्मीदवारों की सूची (Delhi Lok Sabha Candidate List)

लोकसभा सीटबीजेपीआप+कांग्रेस
नई दिल्लीबांसुरी स्वराजसोमनाथ भारती (AAP)
चांदनी चौकप्रवीण खंडेलवालतय नहीं
पूर्वी दिल्लीहर्ष मल्होत्राकुलदीप कुमार (AAP)
उत्तर-पूर्वी दिल्लीमनोज तिवारीतय नहीं
उत्तर-पश्चिमी दिल्लीयोगेंद्र चंदोलियातय नहीं
पश्चिमी दिल्लीकमलजीत सहरावतमहाबल मिश्रा (AAP)
दक्षिणी दिल्लीरामवीर सिंह बिधूड़ीसही राम पहलवान (AAP)

2019 का चुनाव परिणाम

2019 के लोकसभा चुनाव को देखें तो यहां बीजेपी ने क्लीनस्वीप किया था। बीजेपी ने 56.9 फीसदी वोट शेयर के साथ दिल्ली की सभी सात सीटें जीती थीं। सभी सात सीटों पर कुल एक करोड़ 27 लाख 11 हजार 236 मतदाता थे, इनमें से 86 लाख 79 हजार 12 मतदाताओं ने वोट डाले थे। अकेले बीजेपी को ही 49 लाख 8 हजार 541 वोट मिले थे।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article