इलेक्शन

Delhi BJP Candidate List: दिल्ली में बीजेपी ने किन नेताओं को दिया टिकट, देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Delhi BJP Candidate Full List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। इस बार के चुनाव में भाजपा की ओर से एक सांसद को छोड़कर दिल्ली में सभी चेहरे बदल दिए गए हैं। इस रिपोर्ट में देखें पूरी लिस्ट...।

Image

भाजपा ने दिल्ली से इन 7 नेताओं को बनाया उम्मीदवार।

Photo : Times Now Digital

Delhi BJP Candidate Full List: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। देश की राजधानी में भले ही सिर्फ 7 सीटें हो, लेकिन इस बार का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने 6 मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया और इन बार नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, जबकि मनोज तिवारी को एक बार फिर मैदान में उतारा गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली की सभी सात सीटों के लिए BJP प्रत्याशियों पूरी सूची यहां देखें।

दिल्ली: भाजपा उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

संख्यालोकसभा सीटउम्मीदवार का नाम
1चांदनी चौकप्रवीण खंडेलवाल
2उत्तर पूर्वी दिल्लीमनोज तिवारी
3नई दिल्लीबांसुरी स्वराज
4पश्चिमी दिल्लीकमलजीत सहरावत
5दक्षिणी दिल्लीरामवीर सिंह बिधूड़ी
6पूर्वी दिल्लीहर्ष मल्होत्रा
7उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी)योगेंद्र चंदोलिया

कितना बदला दिल्ली का सियासी समीकरण?

राजधानी दिल्ली के 7 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव का समीकरण इस बार पूरी तरह बदल चुका है। पहली बार कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। दोनों पार्टियों के बीच हुए समझौते के अनुसार AAP के खाते में 4 सीटें आई हैं, तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

चुनाव के दौरान जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री

सबसे दिलचस्प बात ये है कि देशभर में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा के खिलाफ आग उगल रही है। ये समझना फिलहाल मुश्किल हो गया है कि केजरीवाल के जेल में होने से AAP को चुनावों में नुकसान होगा या फिर चुनावी नतीजों में पार्टी को केजरीवाल के जेल जाने से सहानुभूति मिलेगी। इसका जवाब 4 जून को ही मिल पाएगा।

किन नेताओं का कटा टिकट, किसे मौका?

इस बार के लोकसभा चुनाव में दिल्ली के मौजूदा 6 सांसदों का टिकट कट गया है। हालांकि गौतम गंभीर ने खुद चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर की थी और ये कहा था कि वो अब अपना वक्त क्रिकेट को देना चाहते हैं। इसके अलावा मीनाक्षी लेखी, हर्ष वर्धन, परवेश वर्मा और रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है। इस बार सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को भाजपा ने मौका दिया है। वहीं सांसद हंसराज हंस को इस बार भाजपा ने पंजाब की फरीदकोट सीट से मैदान में उतारा है।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article