इलेक्शन

BJP में शामिल हुए दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बड़ा झटका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2024, 10:30 AM IST

Congress Leader Suresh Pachauri join BJP: दिग्गज कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी लंबे समय से कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे थे। वह पार्टी व संगठन में महत्व न मिलने से नाराज हैं। सीएम मोहन यादव व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हो गए।

Image

बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी

Photo : ANI

Congress Leader Suresh Pachauri join BJP: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। दिग्गज कांग्रेसी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। सुबह 9 बजे वह अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ बीजेपी दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुरेश पचौरी लंबे समय से कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे थे। सियासी गलियारों में खबर है कि सुरेश पचौरी मध्य प्रदेश में खुद की और समर्थकों की पूछ परख नहीं होने से परेशान थे।

बता दें, सुरेश पचौरी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। यही कारण है कि प्रदेश कांग्रेस समिति में उनके बहुत सारे समर्थक मौजूद हैं। जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से नई कार्य समिति गठित नहीं की गई है। जानकारी मिल रही है कि इस समिति में सुरेश पचौरी के समर्थकों को तवज्जो नहीं दी गई है, इसके अलावा सुरेश पचौरी की भी महत्व पार्टी में लगातार घटता जा रहा था।

ऐसा रहा राजनीतिक करियर

सुरेश पचौरी ने 1972 में एक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और 1984 में वह राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। इसके बाद वह 1984, 1990, 1996 और 2002 में राज्यसभा के लिए भी चुने गए। उन्होंने 1999 में उमा भारती के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पचौरी कांग्रेस की सरकार में कई मंत्रालयों के केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

पूर्व सांसद राजूखेड़ी भी BJP में शामिल

पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता राजूखेड़ी भी भाजपा में शामिल हो गए। प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) सीट से सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article