इलेक्शन

Arunachal Pradesh Congress: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार, मिली सिर्फ एक सीट

Arunachal Pradesh Congress: कांग्रेस ने 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 19 उम्मीदवार उतारे थे और उसे केवल पूर्वी कामेंग जिले में बामेंग सीट पर जीत हासिल हुई। कांग्रेस का अरुणाचल प्रदेश में लगभग सफाया हो गया है।

Image

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली हार

Photo : PTI

Arunachal Pradesh Congress: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी सत्ता में वापसी कर चुकी है। सबसे बुरा हाल अरुणाचल में कांग्रेस का हुआ है कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट हासिल किया है।

सिर्फ 19 सीटों पर लड़ी थी कांग्रेस

कांग्रेस ने 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 19 उम्मीदवार उतारे थे और उसे केवल पूर्वी कामेंग जिले में बामेंग सीट पर जीत हासिल हुई। कांग्रेस का अरुणाचल प्रदेश में लगभग सफाया हो गया है। 2016 में मुख्यमंत्री पेमा खांडू के 43 विधायकों के साथ कांग्रेस से बाहर होने के बाद उसकी हालत खराब होती गई है। कांग्रेस अब चार से घटकर एक विधायक रह गई है। इसका वोट शेयर 2019 में 16.85% से गिरकर 5.56% हो गया। कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

arunachal pradesh result

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट (फोटो- EC)

कांग्रेस से ज्यादा सीटें एनसीपी के पास

अजित पवार की अगुआई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीन सीटें जीतीं हैं। जबकि कांग्रेस ने एक। यानि कि कांग्रेस से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन एनसीपी ने किया है।

arunachal pradesh

अरुणाचल प्रदेश चुनाव में किस पार्टी को कितना मिला वोट (फोटो-EC)

भाजपा तीसरी बार सत्ता में

अरुणाचल प्रदेश के 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटें जीतकर भाजपा लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौटी है। भाजपा के अलावा, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) ने पांच सीटें, एनसीपी ने तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) ने दो, कांग्रेस ने एक और निर्दलीय ने तीन सीटें जीती हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article