इलेक्शन

Sikkim Election Result: सिक्किम विधानसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस की करारी हार, नहीं खुला खाता

Sikkim Election Result: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिक्किम में 31 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पायी है। सिक्किम विधानसभा के नतीजे रविवार को घोषित किए गए, जिसमें सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 में से 31 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी है।

Image

सिक्किम विधानसभा चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस का नहीं खुला खाता

Sikkim Election Result: सिक्किम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को बड़ा झटका लगा है। सिक्कम में न तो बीजेपी का इस बार खाता खुला है, न ही कांग्रेस को कोई सीट मिली है। पिछले चुनावों में भी दोनों पार्टियों का खाता नहीं खुला था।

सिक्किम भाजपा का प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सिक्किम में 31 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पायी है। सिक्किम विधानसभा के नतीजे रविवार को घोषित किए गए, जिसमें सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 में से 31 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी है। हिमालयी राज्य में भाजपा को केवल 5.18 प्रतिशत वोट ही मिल सके। एसकेएम को 58.38 प्रतिशत वोट मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 27.37 प्रतिशत वोट मिले।

sikkim party wise result

सिक्किम में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें (फोटो- Election Commission)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हार गए चुनाव

सिक्किम भाजपा अध्यक्ष दिली राम थापा अपर बुर्तुक विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार काला राय से हार गए। मौजूदा विधायक एवं पूर्व मंत्री थापा 2,968 मतों से राय से हार गए। राय को 6,723 वोट मिले, जबकि थापा को 3,755 वोट मिले।

sikkim voting

सिक्किम में किस पार्टी को कितना वोट (फोटो- EC)

कांग्रेस की भी बुरा हाल

सिक्किम विधानसभा चुनावों के नतीजों में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। सिक्किम में कांग्रेस पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। नोटा को 0.99 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस को सिर्फ़ 0.32 प्रतिशत वोट मिले हैं।।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article