Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई है। कांग्रेस की इस लिस्ट में 2 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहां समाजवादी पार्टी ने एक उम्मीदवार को बदल दिया है।
कांग्रेस की लिस्ट
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को दो और उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने महाराष्ट्र के अकोला से अभय काशीनाथ पाटिल और तेलंगाना की वारंगल सीट से कादियाम काव्या को टिकट दिया है।
कांग्रेस ने 214 उम्मीदवार किए घोषित
कांग्रेस ने अब तक कुल 214 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस ने नौ अलग-अलग सूचियों में 212 उम्मीदवार घोषित किए थे। देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी
सपा ने खजुराहो लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदला
समाजवादी पार्टी (सपा) ने खजुराहो लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार मनोज यादव को सोमवार को पूर्व विधायक मीरा दीप नारायण यादव से बदल दिया। खजुराहो सीट पर मीरा यादव का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख एवं मौजूदा सांसद वी डी शर्मा से होगा। इस सीट पर मतदान 26 अप्रैल को होगा। कांग्रेस ने सपा के साथ सीट बंटवारा समझौते के तहत राज्य में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा को एकमात्र सीट आवंटित की थी।
