इलेक्शन

कांग्रेस Vs आम आदमी की जंग बना रही 'INDIA' की टेंशन, पंजाब में बिगड़ेगी बात?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 10:45 PM IST

Congress Vs Aam Aadmi Party: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की एक्टिविटीज से विपक्षी गठबंधन 'INDIA' की टेंशन बढ़ सकती है। कांग्रेस, आप लोकसभा चुनाव में पंजाब में अकेले मैदान में उतरने की इच्छुक हैं। आपको समझाते हैं सारा समीकरण...।

Image

पंजाब में जिद पर अड़ी कांग्रेस और आप?

Photo : Times Now Digital

Opposition Parties Internal Tension: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बजाय आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले चुनावी मैदान में उतरने की इच्छुक है। ऐसी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। दोनों दल ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए ये समझ आ रहा है कि विपक्षी गठबंधन की टेंशन बढ़ सकती है।

लोकसभा चुनाव से पहले आप Vs कांग्रेस की जंग

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने प्रचंड जीत के साथ 117 सीटों पर अपना कब्जा जमाया और सत्ता हासिल की थी। उस वक्त राज्य में सरकार बनाने का ख्वाब देखने वाली कांग्रेस सिर्फ 18 सीट जीतने में कामयाब रही। विपक्षी खेमे के सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस भी पंजाब में आप के साथ गठबंधन के बिना लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक है।

विपक्षी दलों में सीट-बंटवारे पर कब बनेगी सहमति?

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें 28 विपक्षी दलों के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संयुक्त रूप से मुकाबला करने के वास्ते जनवरी के मध्य तक लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर सहमति व्यक्त की। साल 2020 में आप ने दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में 62 सीट जीतकर तीसरी बार सत्ता हासिल की थी। हालांकि, पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं।

दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच बन गई बात

सूत्रों ने कहा कि आप राष्ट्रीय राजधानी की सात लोकसभा सीट में से तीन कांग्रेस के लिए छोड़ने को तैयार है। विपक्षी खेमे का मानना है कि कांग्रेस और आप के पास अकेले लड़ने तथा इसे त्रिकोणीय मुकाबला बनाने के बजाय एक टीम के रूप में राष्ट्रीय राजधानी में अधिक लोकसभा सीट जीतने की बेहतर संभावना है। वर्ष 2014 और 2019 के आम चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट जीती थीं। 2019 में कांग्रेस और आप के संयुक्त वोट भाजपा उम्मीदवारों से काफी कम थे। पंजाब और दिल्ली में सीट बंटवारे पर चर्चा 30 दिसंबर के बाद होने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article