Churhat MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश के सीधी जिले की चुरहट सीट(76) से एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह चुनावी मैदान पर हैं। उनका सामना भाजपा के शरदेंदु तिवारी से है जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें मात दी थी। आज 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई। मतगणना में कौन चल रहा है आगे पल पल के अपडेट के लिए यहां जुड़ें।
ऐसा है चुरहट की मतगणना का ताजा हाल
| क्रमांक | प्रत्याशी | पार्टी | मत | परिणाम |
| 1 | अजय सिंह | कांग्रेस | 83785 | 24827 वोट से आगे |
| 2 | शरदेंदु तिवारी | भाजपा | 58958 | 24827 वोट से पीछे |
| 3 | अनेन्द्र गोविंद मिश्र | आप | 7114 | 76671 वोट से पीछे |
पांच साल पहले खत्म हुआ था परिवार का दबदबा
पांच साल पहले अजय सिंह को परिवार की पारंपरिक सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा के शरदेंदु तिवारा ने अर्जुन सिंह को उनके गढ़ पर मात दी थी। साल 2013 में तिवारी को इसी सीट पर अजय सिंह के खिलाफ हार मिली थी लेकिन पांच साल पहले तिवारी ने अर्जुन सिंह के परिवार के दबदबे को खत्म कर दिया था। ऐसे में भाजपा ने एक बार फिर शरदेंदु तिवारी पर दांव लगया है।
कौन हैं कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह
अजय सिंह मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता हैं वो चुरहट सीट से छह बार के विधायक चुने गए हैं। सिंह इसके अलावा राज्य में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। साथ ही प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। उनके पिता अर्जुन सिंह पूर्व सीएम थे। सिंह पहली दफा 1985 में एमएलए बने थे। फिर 1991, 1998, 2003, 2008 व 2013 में भी विधायक चुने गए थे। उन्होंने 1998 में 11वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित होने के साथ ही मंत्री पद का भी दायित्व निभाया था। 15 अप्रैल 2011 से 10 दिसंबर 2013 तक वे नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी रहे थे।
पांच साल पहले मिली थी मात
हालांकि, साल 2018 में उन्हें अपने ही गढ़ में मात मिली थी। उन्होंने हार के पीछे पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ किए दौरों को जिम्मेदार ठहराया था। वह एक इंटरव्यू में बोले थे- बीता चुनाव मैं अपनी बेवकूफी से हारा था। मैं चुरहट या विंध्य में ही रहता तब ऐसी स्थिति न होती। सबक मिला है कि ऐन मौके पर अपने ही क्षेत्र में रहना चाहिए। दरअसल, इसी चुनाव में सूबे में सत्ता बदली थी। 15 साल से जमी हुई बीजेपी को कांग्रेस ने बाहर कर दिया था, पर सिंह चुरहट सीट पर बीजेपी के शारदेंदु तिवारी से 6,402 वोटों से हार गए थे।
