इलेक्शन

Bihar Election: चिराग पासवान ने महुआ सीट से घोषित किया कैंडिडेट, संजय सिंह को बनाया उम्मीदवार

महुआ सीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा और चिराग की पार्टी के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं पर चिराग पासवान ने महुआ सीट से संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

Image

चिराग पासवान ने महुआ सीट से घोषित किया कैंडिडेट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेजी से जारी हैं और पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा हो रही है। इसी क्रम में बिहार चुनाव के लिए लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में 14 उम्मीदवारों के नाम हैं। लोजपा-आर ने गोविंदगंज से राजू तिवारी, गरखा से सीमांत मृणाल, सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह और ब्रह्मपुर से हुलास पांडेय को टिकट दिया है। चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर एनडीए में शामिल है और वह 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

महुआ सीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा और चिराग की पार्टी के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं। वहीं चिराग पासवान ने महुआ सीट से संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

उपेंद्र कुशवाहा इस सीट के लिए अड़े थे

बता दें कि महुआ सीट पर NDA में विवाद छिड़ गया था और उपेंद्र कुशवाहा इस सीट के लिए अड़े थे। वहीं अब चिराग ने यहाँ से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने पहली लिस्ट में महुआ सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया दरअसल इस सीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा और चिराग की पार्टी के बीच विवाद की खबरें सामने आई थीं।

बंटवारे में चिराग की पार्टी को 29 सीटें मिलीं

बता दें कि लोजपा-आर एनडीए के तहत 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बंटवारे में चिराग की पार्टी को 29 सीटें मिलीं, लेकिन लोजपा-आर ने अपने सहयोगी दलों की कुछ सीटों पर दावा किया हुआ था। इस कारण, गठबंधन में थोड़ी असहजता की स्थिति नजर आई थी।

तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे

वहीं इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। जेजेडी ने पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, जिसमें तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह यादव ने बताया कि तेज प्रताप खुद वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो मुख्य रूप से यादव, कुशवाहा और अन्य पिछड़ी जातियों से हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article