इलेक्शन

Chhindwara election results 2024 live updates: छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकुलनाथ हारे, कमलनाथ ने मानी हार

Chhindwara Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Nakul Nath vs Bunty Vivek Sahu who will win in Chhindwara: मध्य प्रदेश की हॉट सीट छिंदवाड़ा पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी लेकिन उनके बेटे भाजपा प्रत्याशी से चुनाव हार गए।

Image

Chhindwara election results 2024 live updates

Chhindwara Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Nakul Nath vs Bunty Vivek Sahu who will win in Chhindwara: मध्य प्रदेश की हॉट सीट छिंदवाड़ा पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मध्य प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 में से भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ ने ही भाजपा के प्रदेश में क्लीन स्वीप को रोका था और यह एकमात्र ऐसी सीट थी जो कांग्रेस के खाते में गई थी। इस बार नकुलनाथ इस सीट को बचाने में कामयाब नहीं हो पाए। नकुलनाथ के पिता कमलनाथ की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि जो है सो है, हम इसकी जांच करेंगे।

Chhindwara Lok Sabha Election Result 2024

प्रत्याशी (Candidate)पार्टी (Party)परिणाम (Result)
बंटी विवेक साहूBJPWinner
नकुल नाथCongress
उमाकांत बांडेवर BSP-
NOTANOTA-

Chhindwara Lok Sabha Election Result: छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का सियासी गणित

पिछले चुनाव में नकुलनाथ को 5.47 लाख वोट मिले थे। उन्हें 37 हजार 536 वोट से जीत मिली थी। इस बार बीजेपी ने छिंदवाड़ा सीट पर पूरी जी-जान लगा दी थी। पार्टी के हर बड़े नेता ने छिंदवाड़ा का दौरा किया। टाइम्स नाउ और एटीजी का अनुमान है कि भाजपा 28 से 29 सीटें जीतेगी, जबकि कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलेगी।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article