इलेक्शन

Chhattisgarh Election Results 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के परिणाम, कौन जीता-कौन हारा, जानें पूरी डिटेल

Chhattisgarh Lok Sabha Election Results 2024, Winner and Loser List in Hindi: देश में हुए लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ राज्य की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ था, यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच था, देखें सभी सीटों का हाल कौन जीता और कौन पराजित हुआ, जानें पूरी डिटेल।

Image

देखें छत्तीसगढ़ लोकसभा 2024 की सभी 11 सीटों के रिजल्ट

Chhattisgarh Lok Sabha Election Results 2024, Winner and Loser List in Hindi: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए तीन चरणों में वोट डाले गए थे पहले चरण यानी 19 अप्रैल को एक सीट पर वोटिंग हुई वहीं दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को 3 और 7 मई को राज्य की 7 सीटों पर मतदान हुआ था, यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा, अब चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं तो जान लें राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों का हाल किसके हिस्से जीत आई और किसको मिली हार।

छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर सीट पर वोट डाले गए थे वहीं दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर सीट पर मतदान हुआ था इसके अलावा तीसरे चरण (7 मई) को सरगुजा रायगढ़ , जांजगीर चांपा , कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर सीट पर वोटिंग हुई थी, अब रिजल्ट सामने आ गया है।

जीते-हारे प्रत्याशियों की लिस्ट (Chhattisgarh Winner and Loser Candidates List )-

क्रमांक लोकसभा सीटजीतेहारे
1-सरगुजा (ST)चिंतामणि महाराज (बीजेपी)शशि सिंह (कांग्रेस)
2-रायगढ़ (ST)राधेश्याम राठिया (बीजेपी)मेनका देवी सिंह (कांग्रेस)
3-जांजगीर- चांपा (SC)कमलेश जांगड़े (बीजेपी)शिवकुमार डहरिया (कांग्रेस)
4-कोरबाज्योत्सना महंत (कांग्रेस)सरोज पांडे (बीजेपी)
5-बिलासपुरतोखन साहू (बीजेपी)देवेंद्र सिंह यादव (कांग्रेस)
6-राजनंदगांवसंतोष पांडे (बीजेपी)भूपेश बघेल (कांग्रेस)
7-दुर्ग विजय बघेल (बीजेपी)राजेंद्र साहू (कांग्रेस)
8-रायपुर बृजमोहन अग्रवाल (बीजेपी) विकास उपाध्याय (कांग्रेस)
9-महासमुंदरूप कुमारी चौधरी (बीजेपी)ताम्रध्वज साहू (कांग्रेसस)
10-बस्तर (SC)महेश कश्यप (बीजेपी)कवासी लखमा (कांग्रेस)
11-कांकेर (SC)भोजराज नाग (बीजेपी)वीरेश ठाकुर (कांग्रेस)
गौर हो कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं, 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 10 और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी, वहीं 2009 में बनी यूपीए सरकार के दौरान बीजेपी ने 10 और कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर ही संतोष हासिल करना पड़ा था।
Ravi Vaish
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article