इलेक्शन

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Schedule: छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में वोटिंग, पिछली बार 9 सीट जीती थी BJP

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 08:02 PM IST

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase List in Hindi: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान एक सीट पर 19 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को तीन सीटों पर होगा।

Image

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase in Hindi: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव इस बार तीन चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान एक सीट पर 19 अप्रैल को होगा। जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को तीन सीटों और तीसरे चरण का मतदान सात सीटों पर सात मई को होगा। लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होगा। 543 सीटों के लिए वोटों की गिनती चार जून को होगी। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां की 9 सीटों और कांग्रेस दो सीटों पर विजयी हुई।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव पहला चरण, 19 अप्रैल, 1 सीट

बस्तर (Bastar Loksabha Chunav Date)

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव दूसरा चरण, 26 अप्रैल, 3 सीट

राजनंदगांव (Rajnandgaon Loksabha Chunav Date)

महासमुंद (Mahasamund Loksabha Chunav Date)

कांकेर (Kanker Loksabha Chunav Date)

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरा चरण, 7 मई, 7 सीट

सरगुजा (Surguja Loksabha Chunav Date)

रायगढ़ (Raigarh Loksabha Chunav Date)

जांजगीर-चम्पा (Janggir-Champa Loksabha Chunav Date)

कोरबा (Korba Loksabha Chunav Date)

बिलासपुर (Bilaspur Loksabha Chunav Date)

दुर्ग (Durg Loksabha Chunav Date)

रायपुर (Raipur Loksabha Chunav Date)

महासमुंद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान

राज्य के एकमात्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर (एसटी) लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा जबकि तीन अन्य निर्वाचन क्षेत्र कांकेर (एसटी), राजनांदगांव और महासमुंद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। शेष सात लोकसभा सीटों सरगुजा (एसटी), रायगढ़ (एसटी), जांजगीर-चांपा (एससी), रायपुर, दुर्ग, कोरबा और बिलासपुर में सात मई को मतदान होगा। राज्य में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी की जाएगी, जिसके साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

30 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं

नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च होगी और नामांकन की जांच 28 मार्च को पूरी होगी। उम्मीदवार 19 अप्रैल को मतदान से पहले 30 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी तरह, 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए अधिसूचना 28 मार्च को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अप्रैल होगी। उम्मीदवार आठ अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी तरह सात मई को होने वाले मतदान के लिए अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल होगी और जांच 20 अप्रैल को पूरी होगी। उम्मीदवार 22 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती चार जून को होगी।

सीएम साय ने 11 सीटों पर जीत का दावा किया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की सभी 11 संसदीय क्षेत्रों में भाजपा की जीत का भरोसा जताया और कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से सत्ता में लाएंगे और भारत को 'विश्व गुरु' (विश्व नेता) बनाएंगे। साय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। समूचा भारत, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है। बीते दस वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास के ध्येय को फलीभूत करते हुए देश ने अभूतपूर्व प्रगति की।' उन्होंने कहा, ''साथ ही सरकार में आते ही हमने केवल तीन महीनों में ही छत्तीसगढ़ में मोदी की प्रमुख गारंटियों को प्राथमिकता से पूरा किया। हम प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। हम केंद्र में फिर से मोदी जी को लाएंगे और भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।''

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article