इलेक्शन

Chhattisgarh Assembly Election 2023: बस्तर इस बार भाजपा के साथ ! जानें भूपेश बघेल से कौन कर रहा खेला

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 3, 2023, 10:50 AM IST

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी बस्तर से खुलती है, यानी जिसके साथ आदिवासी हो गए, समझिए उसकी सरकार बनना तय है। इस बार बस्तर क्षेत्र भाजपा के साथ दिख रहा है। वहां की 12 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 2018 में यह आंकड़ा पूरी तरह उलटा था।

Image

संकट में भूरेस बघेल

Chhattisgarh Assembly Election 2023: चार विधान सभा चुनावों के पहले 2 घंटे की मतगणना ने सबसे ज्यादा सरप्राइज छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने किया है। सुबह 10 बजे तक भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर दिख रही है। और 90 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा में इस समय चूहे-बिल्ली की रेस चल रही है। ऐसे में अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की विदाई होती है तो उसकी सबसे बड़ी वजह बस्तर क्षेत्र बन सकता है। क्योंकि शुरूआती रूझानों में बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

बस्तर की 12 सीटों पर भाजपा आगे

छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी बस्तर से खुलती है, यानी जिसके साथ आदिवासी हो गए, समझिए उसकी सरकार बनना तय है। इस बार बस्तर क्षेत्र भाजपा के साथ दिख रहा है। वहां की 12 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 2018 में यह आंकड़ा पूरी तरह उलटा था। उस बार कांग्रेस ने सभी 12 सीटें जीत ली थी। शुरूआती रूझानों से साफ है कि इस बार भाजपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ करती नजर आ रही है।

chattisgarh assembly election

छत्तीसगढ़ के रूझान

कई मंत्री पीछे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कई मंत्री हारते दिख रहे हैं, जिसमें मोहम्मद अकबर, ताम्रध्वज साहू जैसे मंत्री पीछे चल रहे हैं। वहीं अनिला भेड़िया भी पीछे चल रही हैं। इसके अलावा खुद भूपेश बघेल को भी कड़ी टक्कर मिल रही। ताजा अपडेट में

भूपेश बघेल 500 वोटों से पीछे

टीएस सिंहदेव 403 वोटों से पीछे

डॉ. चरण दास महंत 600 वोट से पीछे

अमित शाह ने संभाली कमाल

छत्तीगढ़ में भाजपा को सभी चुनावी दिग्गज भूपेश बघेल के आगे पीछे दिखा रहे थे। पार्टी की तरफ से बघेल के सामने कोई चेहरा भी खुलकर सामने नहीं पेश किया गया। और हालत यह थी कि भाजपा ने इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी चेयरमैन का भी ऐलान नहीं किया था। लेकिन पिछले 3 महीने में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नेता अमित शाह ने राज्य में खुद कमान संभाली थी। जिसका असर रूझानों में होता दिख रहा है।

End of Article