प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई महानगर के अंतर्गत आने वाली लोकसभा सीट से लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के समर्थन में बुधवार शाम को मुंबई में विशाल रोड शो किया। प्रधानमंत्री का अभिवादन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्सुकता से सड़क के किनारे खड़े थे।
पीएम मोदी को देखकर बच्चे खुश
इस रोड शो के दौरान छोटे बच्चे प्रधानमंत्री की पहली बार झलक देखकर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी को देखकर अच्छा लगा। जिस तरीके से उन्होंने सभी को हेलो और नमस्ते किया, यह गेस्चर सबसे ज्यादा अच्छा लगा। वहीं उन्हें देखकर एक पॉजिटिव नेता दिखाई देता है।
मोदी के समर्थन में लोग
इस दौरान मुंबई के लोगों ने कहा कि मोदी को सड़कों पर उतरने की जरूरत ही नहीं है, उनके विकास कामों के चलते उन्हें आसानी से वोट मिलेगा। 70 साल और 10 साल के कामों की कोई तुलना नहीं जो 10 सालों में हुआ उन्हें विकास कार्यों को देखकर मोदी को ही वोट किया जाएगा।
पीएम मोदी का मुंबई में रोड शो
प्रधानमंत्री का यह रोड शो 20 मई को मुंबई की छह लोकसभा सीट सहित महाराष्ट्र की कुल 13 सीट पर होने वाले मतदान से पहले हुआ। महाराष्ट्र में पांचवें चरण के साथ ही चुनाव संपन्न हो जाएगा। भाजपा के स्टार प्रचारक ने उत्तर पूर्व मुंबई में घाटकोपर (पश्चिम) के अशोक सिल्क मिल से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शाम करीब सात बजे अपना रोड शो शुरू किया और शहर के विभिन्न हिस्से से होते हुए घाटकोपर(पूर्व) के पार्श्वनाथ चौक पर एक घंटे से अधिक समय के बाद समाप्त हुआ।
