इलेक्शन

हैदराबाद: BJP उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज, खास अंदाज में चलाया था 'तीर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2024, 06:55 AM IST

माधवी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नकारात्मकता पैदा करने के लिए उनका एक अधूरा वीडियो वायरल किया जा रहा है।

Image

के माथवी

K Madhavi: हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के. माधवी लता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार माधवी लता वायरल हुए एक वीडियो के बाद बृहस्पतिवार को विवादों में घिर गईं। इस वीडियो में वह एक जुलूस के दौरान कथित तौर पर एक मस्जिद की ओर तीर चलाने का इशारा करती नजर आ रही हैं।

तीर निकालकर किया था इशारा

पुलिस ने कहा कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 17 अप्रैल को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान माधवी लता ने तीर निकालकर उसे धार्मिक स्थल की तरफ चलाने का इशारा किया, जिससे मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। पुलिस ने कहा कि माधवी लता के खिलाफ मामला 20 अप्रैल को भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए (जानबूझकर किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से किया गया कृत्य) के तहत दर्ज किया गया।

माधवी ने कहा- अधूरा वीडिया दिखाया गया

इससे पहले माधवी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि नकारात्मकता पैदा करने के लिए उनका एक अधूरा वीडियो वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि यह एक अधूरा वीडियो है और यदि ऐसे वीडियो के कारण अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगना चाहूंगी, क्योंकि मैं सभी व्यक्तियों का सम्मान करती हूं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article