इलेक्शन

महागठबंधन में 6 सीटों वाली मांग पर नहीं गली दाल तो एकला चलो की राह पर ओवैसी; बोले- पूरे बिहार में लड़ेंगे चुनाव

Bihar Elections 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को बिहार की तमाम सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम पूरे बिहार में चुनाव लड़ेंगे।

Image

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

Bihar Elections 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है। चुनाव अधिकारी भी 5 और 6 अक्टूबर को चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पटना जा रहे हैं। इस बीच, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को बिहार की तमाम सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे। जितनी सीटों पर हम लड़ेंगे आपको बताएंगे, लेकिन पूरी ताकत से लड़ेंगे। सीमांचल वाले क्षेत्र में चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल पर ओवैसी ने कहा कि हम पूरे बिहार में चुनाव लड़ेंगे।

क्या गठबंधन में बना रहे दबाव

गठबंधन में दबाव बनाने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे... बिहार में जो गैरराजनीति लोग थे वह आकर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से मिले और उन्होंने कहा कि ओवैसी गठबंधन नहीं करना चाहता है और अकेले नेता बनना चाहता है... दरअसल, ओवैसी ने बताया कि उन्होंने पार्टी के लिए 6 सीटों की मांग की और सीमांचल डेवलपमेंट काउंसिल बनाने की बात कही।

महागठबंधन से सीट नहीं मिलने के लिए आप राहुल-तेजस्वी में से किसे जिम्मेदार मानते हैं, क्योंकि आपने तो लालू प्रसाद यादव को लिखकर अपनी इच्छा जता दी? इस पर ओवैसी ने कहा कि बीते दिनों किसी ने मुझे बताया कि सचिन पायलट ने कहा है कि एआईएमआईएम पार्टी को शामिल किया जाए। इसको लेकर मैंने सार्वजनिक तौर पर उनका शुक्रियाअदा किया। इस गठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी है। हमने उन्हें पत्र लिखा। हमारे प्रदेशाध्यक्ष ने इस गठबंधन के सभी दलों को पत्र लिखा।

गठबंधन में शामिल होने से कौन रोक रहा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे अपने घर के बारे में जानकारी है। उनके घर के बारे में मैं कैसे बता सकता हूं।

बिहार में ऐसा कौन सा नेता रहा जिसकी वजह से राज्य पिछड़ा रहा? वाले सवाल पर ओवैसी ने कहा कि 20 साल कांग्रेस, 15 साल राजद और 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार रही और केंद्र में 11 साल से मोदी सरकार है। इसमें सब जिम्मेदार है। किसी एक को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

ओवैसी ने हिंसा की निंदा की

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा को लेकर ताबड़तोड़ एक्शन हो रहे हैं। इस बीच, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने हिंसा की बात करने वालों की निंदा की। साथ ही संविधान के आर्टिकल 25 की बात कही। उन्होंने कहा कि जो हिंसा की बात करते हैं वह निंदनीय है। अगर कोई पोस्टर 'आई लव महादेव' या 'आई लव मोहम्मद' का उठा रहा तो इसमें बुरा क्या है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article