इलेक्शन

BSP List For UP Lok Sabha Chunav: बसपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की एक और सूची, देखें किसे कहां से मिला टिकट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 11:31 AM IST

BSP Candidate List: बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 9 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले मायावती की बसपा ने पहली सूची में 16 लोकसभा सीटों, दूसरी में 9 और तीसरी में 12 सीटों से उम्मीदवारों को टिकट दिया था। देखें अब किसे टिकट मिला।

Image

लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की एक और लिस्ट।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Election 2024: मायावती की बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 सीटों पर कैंडिडेट के नाम घोषित किए गए हैं। बसपा की इस लिस्ट में आजमगढ़, घोसी, एटा समेत अन्य सीटों के नाम शामिल हैं। जबकि पार्टी ने बस्ती से दयाशंकर मिश्रा को मौका द‍िया है।

बसपा ने जारी की की एक और सूची

लोकसभा चुनाव लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को नौ उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। बसपा प्रमुख मायावती ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ से, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान को घोसी से मैदान में उतारा है। इसके अलावा एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैजाबाद से सच्चिदानन्द पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा को मौका द‍िया है।

देखे पूरी लिस्ट

संख्यालोकसभा सीटउम्मीदवार का नाम
1आजमगढ़भीम राजभर (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा)
2घोसीबालकृष्ण चौहान (पूर्व सांसद बसपा)
3एटामोहम्मद इरफान
4धौरहराश्याम किशोर अवस्थी
5फैजाबादसच्चिदानंद पांडे
6बस्तीदयाशंकर मिश्रा
7गोरखपुरजावेद सिमनानी
8चन्दौलीसत्येन्द्र कुमार मौर्य
9रॉबर्ट्सगंजधनेश्वर गौतम

बसपा ने ट्वीट कर दी जानकारी

पार्टी के सोशल मीडिया पर इस लिस्ट को जारी करते हुए लिखा गया है कि 'बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के आदेशानुसार बहुजन समाज पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा आमचुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। सभी उम्मीदवारों को बधाई और मज़बूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए शुभकामनाएं।'

गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य और रावर्ट्सगंज से धनेश्वर गौतम को उम्‍मीदवार बनाया है। बसपा प्रमुख ने 11 अप्रैल को ईद के मौके पर मायावती महाराष्ट्र के नागपुर के इन्दौरा इलाके के बेजोनबाग मैदान में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहली चुनावी रैली की है। उनके भतीजे आकाश आनंद यूपी के मैदान में मोर्चा संभाले हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article