इलेक्शन

कांग्रेस को पूर्व मंत्रियों के पीए चला रहे हैं, BJP में शामिल हुए गौरव वल्लभ ने बोला पर तीखा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2024, 07:47 AM IST

गौरव वल्लभ ने जयराम रमेश का नाम लिए बिना कहा कि अगर घोषणापत्र में उनके विचारों में ताकत होती तो कांग्रेस लोकसभा में सिर्फ 52 सीटों पर नहीं सिमटती।

Image

गौरव वल्लभ

Gaurav Vallabh Attacks Congress: कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए गौरव वल्लभ ने रविवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए वल्लभ ने कहा कि उनकी पूर्व पार्टी का घोषणापत्र पिछले 30 वर्षों से उसी व्यक्ति द्वारा तैयार किया गया है जिसने क्लास मॉनिटर का चुनाव भी नहीं लड़ा है। जब मैं कॉलेज में था, वह एक प्रवक्ता के रूप में टीवी पर पार्टी का बचाव करते थे। आज भी, वह संचार के प्रभारी हैं। वह एक पीए हैं। वल्लभन ने कहा कि कांग्रेस को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के पीए द्वारा चलाया जा रहा है।

जयराम रमेश पर कटाक्ष

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए गौरव वल्लभ ने बिना नाम लिए जयराम रमेश पर कटाक्ष किया जो कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी हैं। गौरव वल्लभ ने जयराम रमेश का नाम लिए बिना कहा कि अगर घोषणापत्र में उनके विचारों में ताकत और योग्यता होती तो कांग्रेस लोकसभा में सिर्फ 52 सीटों पर नहीं सिमटती। अपने हमले को तेज करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि संबंधित कांग्रेस नेता की पार्टी के प्रति कोई विचारधारा या प्रतिबद्धता नहीं है क्योंकि "उन्हें केवल अपनी राज्यसभा सीट की रक्षा करने की परवाह है।

क्लास मॉनिटर का भी चुनाव नहीं लड़ा

भाजपा नेता ने कहा, इस व्यक्ति ने स्कूल में क्लास मॉनिटर के पद के लिए भी चुनाव नहीं लड़ा है, वह बस कुछ पत्रकारों को बुलाते हैं और प्रतियां प्रकाशित करवाते हैं। इसके अलावा, गौरव वल्लभ ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उनमें से कुछ को पता नहीं है कि उत्तर प्रदेश और बिहार अलग-अलग राज्य हैं। उन्होंने कि भ्रमित हो जाएंगे...यह उनके ज्ञान का स्तर है।

कांग्रेस पूरी तरह नाकाम रही

गौरव ने कहा कि वह इस विचार के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे कि पार्टी नए नेताओं के महत्वाकांक्षी विचारों का स्वागत करेगी। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह के नये विचारों को बाधा मानती है। गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के मुद्दों को समझने में असमर्थ है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पूर्व पार्टी 'नए भारत' की आकांक्षाओं और दिशाओं से जुड़ने में असमर्थ रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article