इलेक्शन

'सपने नहीं हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते', BJP ने लॉन्च किया नया गाना

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 11:32 AM IST

BJP's New Song: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर एक नया गाना रिलीज किया है। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'सपने नहीं हकीकत चुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' थीम पर इस गाने को 12 भाषाओं में जारी किया है। इसे लेकर यह भी दावा किया है कि यह नया गाना पूरे देश की भावना को दर्शाता है।

Image

BJP ने जारी किया नया गाना- तभी तो सब मोदी को चुनते।

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देश के मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भाजपा ने 'तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' थीम पर 12 भाषाओं में एक नया गाना जारी किया है। मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज और वादों को पूरा करने के दावों के साथ भाजपा 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' के आधार पर जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रही है।

BJP ने जारी किया नया चुनावी गाना

चुनाव प्रचार अभियान के तहत भाजपा ने बुधवार को नया गाना जारी किया है। इसे लेकर यह भी दावा किया है कि यह नया गाना पूरे देश की भावना को दर्शाता है। इस नए गाने में 2014 से पहले के हालात और नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया गया है।

'तभी तो सब मोदी को चुनते हैं...'

भाजपा द्वारा बुधवार को जारी किए गए 3 मिनट 19 सेकंड के इस नए गाने में देश के हर कोने से, हर भाषा को बोलने वाले, अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग, एक स्वर में एक बात कह रहे हैं कि उनके सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है। इसमें 'सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं' के दावे को भी प्रमुखता से दिखाया गया है।

अलग-अलग भाषाओं में गाया गया गाना

बता दें कि यह गाना 12 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है, ताकि यह अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों तक उनकी ही भाषा में पहुंचे। इसके जरिए राष्ट्र की आवश्यक एकता को प्रदर्शित करते हुए लोगों को उनकी विविधता पर एक साथ आने को भी दर्शाया गया है। नये गाने के वीडियो के अंत में हजारों लोग एक साथ आकर एक विशाल कोलाज बनाते हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एकजुट शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article