इलेक्शन

जिस सांसद का भाषण बनती थी सुर्खियां, उसका टिकट बीजेपी ने दिया काट, जानिए लद्दाख से भाजपा ने किसे बनाया उम्मीदवार

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 23, 2024, 11:40 PM IST

Ladakh Lok Sabha Seat: जामयांग सेरिंग नामग्याल 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने के नरेन्द्र मोदी सरकार के फैसले का बचाव करने के लिए लोकसभा में दिए भाषण के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए थे।

Image

लद्दाख सीट से सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल एक कार्यक्रम के दौरान

Photo : Twitter

Ladakh Lok Sabha Seat: लद्दाख के जिस बीजेपी सांसद के भाषण मीडिया में जमकर सुर्खियां बनती थी, उसी का टिकट बीजेपी ने काट दिया है। बीजेपी ने लद्दाख ने अपने वर्तमान सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल की जगह ताशी ग्यालसन को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी के इस कदम से जामयांग सेरिंग नामग्याल नाराज दिखे हैं और बगावती रूख अपना सकते हैं।

किस भाषण के कारण चर्चा में आए थे जामयांग सेरिंग नामग्याल

जामयांग सेरिंग नामग्याल 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और लद्दाख को एक अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने के नरेन्द्र मोदी सरकार के फैसले का बचाव करने के लिए लोकसभा में दिए भाषण के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आए थे। नामग्याल इस भाषण को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे।

टिकट कटने पर क्या बोले जामयांग सेरिंग नामग्याल

भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने के बाद पीटीआई से नामग्याल ने कहा कि आज, भाजपा ने लद्दाख लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद को बदलकर नए उम्मीदवार की घोषणा कर दी। इस दौरान कोई पारदर्शी कारण और पुख्ता तर्क नहीं दिया गया। नामग्याल ने कहा कि उन्होंने प्रतिबद्ध ‘कार्यकर्ता’ के साथ हुए इस अन्याय को लेकर अपनी ‘असहमति’ उचित माध्यम से पार्टी नेतृत्व को पहुंचा दी है। उन्होंने कहा कि पूरे लद्दाख से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और मेरे समर्थकों ने इस फैसले को लेकर अपनी असहमति जताई है। नामग्याल ने कहा- "हम बारीकी से स्थिति का आकलन करेंगे और लद्दाख के लोगों के हित को सबसे आगे रख कर अगले कदम पर फैसला करेंगे। मैं सभी समर्थकों के प्रति उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं।"

कौन हैं ताशी ग्यालसन

ताशी ग्यालसन मौजूदा समय में लेह स्थित लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के अध्यक्ष-सह-प्रमुख कार्यकारी पार्षद हैं। नामग्याल को हटाने का भाजपा का फैसला लेह में बौद्धों के एक वर्ग के बीच सत्तारूढ़ दल के प्रति नाराजगी के बीच आया है। स्थानीय सूत्रों ने कहा कि ग्यालसन पेशे से एक वकील हैं। उन्होंने बताया कि ग्यालसन इस सीट पर भाजपा की पकड़ बनाए रखने के लिए बेहतर स्थिति में हैं, जिसमें मुस्लिम बहुल कारगिल भी शामिल है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article