इलेक्शन

BJP First List: गुजरात के इन 15 नेताओं को मिला टिकट, देख लें भाजपा की पहली लिस्ट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 10:01 PM IST

BJP List For Lok Sabha Chunav: गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 15 पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मंडाविया पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ते नजर आएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधी नगर से दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गुजरात में भाजपा के 15 उम्मीदवारों की लिस्ट देंखे।

Image

गुजरात में भाजपा ने किस-किसपर जताया भरोसा?

Photo : Times Now Digital

BJP First List For Gujarat: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 15 पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मंडाविया पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ते नजर आएंगे। आपको गुजरात के उन 15 उम्मीदवारों के नाम और लोकसभा क्षेत्र से रूबरू करवाते हैं, जिन पर भाजपा ने भरोसा जताया है।

इन 15 नेताओं को भाजपा ने गुजरात में बनाया उम्मीदवार

लोकसभा सीटउम्मीदवार का नाम
कच्छ (SC)विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
बनासकांठारेखाबेन हितेशभाई चौधरी
पाटणभरतसिंहजी दाभी
गांधीनगरअमित शाह
अहमदाबाद पश्चिम (SC)दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
राजकोटपरषोत्तम रुपाला
पोरबंदरमनसुखभाई मंडाविया
जामनगरपूनमबेन माडम
आणंदमितेशभाई रमेशभाई पटेल
खेड़ादेवसिंह चौहान
पंचमहलराजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव
दाहोद (ST)जसवन्तसिंह भाभोर
भरूच मनसुखभाई असावा
बारडोली (ST)प्रभुभाई नागरभाई वसावा
नवसारीसी.आर. पाटिल

देर रात तक चली थी चुनाव समिति की बैठक

पिछले दिनों भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर मैराथन मंथन किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी भी इस बैठक में शरीक हुए थे। इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, शाह, संगठन महासचिव बी एल संतोष ने विभिन्न राज्यों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर उम्मीदवारों के नामों पर विमर्श किया था।

कब होगी लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा?

अभी तक लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पार्टी ने इससे पहले ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। निर्वाचन आयोग द्वारा इस महीने के अंत में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने की उम्मीद है और चुनाव अप्रैल-मई में होने की संभावना है। पिछले चरण के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा ने यही रणनीति अपनाई थी और बहुत हद तक यह कारगर भी रही थी।

भाजपा ने 2024 के लिए रखा है 370 सीटें जीतने का लक्ष्य

मोदी ने भाजपा के लिए इस लोकसभा चुनाव में अपने दम पर कम से कम 370 सीट जीतने और राजग के लिए 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है। भाजपा ने 2019 के चुनावों में 303 सीटें जीतीं, लेकिन वर्तमान में लोकसभा में इसके 290 सदस्य हैं, जिनमें से कुछ सांसदों ने हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article