बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी है कि 6 और 11 नवंबर यानी दो फेज में चुनाव होंगे। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को होगी।
आइए जानते हैं कि किन-किन जिलों में दूसरे फेज में वोटिंग होगी।
- कैमूर
- औरंगाबाद
- रोहतास
- जमुई
- सीमांचल
- पूर्वी और पश्चिमी चंपारण
- मधेपुरा
- सुपौल
- अररिया
- पूर्णिया
- भागलपुर
मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या-क्या कहा?
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा," मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिहार चुनाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां औसतन प्रति केंद्र 818 मतदाता रजिस्टर्ड हैं।
इनमें से 76,801 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं, जबकि 13,911 शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं. सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था (100%) की गई है. साथ ही, 1,350 मॉडल मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं ताकि मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।"
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं. इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं. इसके अलावा 14 हजार शतायु मतदाता यानी 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक भी मतदान के पात्र हैं।
आंकड़ों के अनुसार 1.63 लाख सर्विस वोटर्स, 1.63 करोड़ युवा मतदाता (20-29 वर्ष) और करीब 14.01 लाख प्रथम बार वोट देने वाले (18-19 वर्ष) मतदाता शामिल हैं. ये सभी आंकड़े 30 सितंबर 2025 तक के हैं.
