इलेक्शन

Bihar Lok Sabha Chunav Winner List 2024: सीट वाइज जानिए बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम, कहां से जीती बीजेपी और कहां इंडिया गठबंधन ने दी पटखनी

Bihar Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi (बिहार लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): देखिए बिहार में कौन सी पार्टी किस सीट पर जीती।

Image

बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम सीट वाइज

Bihar Lok Sabha Chunav Winner Full List 2024 in Hindi(बिहार लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): बिहार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जहां झटका लगा है, वहीं उसकी सहयोगी पार्टी जदयू को बड़ी जीत मिली है। राजद और कांग्रेस ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। लोजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की है। बिहार की 40 लोकसभा सीट में से तीन-चौथाई सीट पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रदेश पर अपनी पकड़ बनाए रखी लेकिन महागठबंधन भी अपनी स्थिति में सुधार कर नौ सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा। देखिए बिहार में सीट वाइज लोकसभा चुनाव परिणाम

बिहार सीट वाइज विजेता (Bihar Seat Wise Winner List 2024)

क्रमांकलोकसभा सीटहारेजीते
1वाल्मिकीनगरदीपक यादव (RJD)सुनील कुमार कुशवाहा (JDU)
2पश्चिम चंपारणमदन मोहन तिवारी (CONG)संजय जयसवाल (BJP)
3पूर्वी चंपारणराजेश कुशवाहा (VIP)राधा मोहन सिंह (BJP)
4शिवहररितु जयसवाल (RJD)लवली आनंद (JDU)
5सीतामढ़ीअर्जुन राय (RJD)देवेश चंद्र ठाकुर (JDU)
6मधुबनीअली अशरफ फातमी (RJD)अशोक कुमार यादव (BJP)
7झंझारपुरसुमन कुमार महासेठ (VIP)रामप्रीत मंडल (JDU)
8सुपौलचंद्रहास चौपाल (RJD)दिलेश्वर कामैत (JDU)
9अररियामोहम्मद शाहनवाज आलम (RJD)प्रदीप कुमार सिंह (BJP)
10किशनगंजमुजाहिद आलम (JDU)मोहम्मद जावेद (CONG)
11कटिहारदुलाल चंद्र गोस्वामी (JDU) तारिक अनवर (CONG)
12पूर्णियासंतोष कुमार कुशवाहा (JDU)पप्पू यादव (निर्दलीय)
13मधेपुराप्रोफेसर कुमार चंद्रदीप (RJD)दिनेश चंद्र यादव (JDU)
14दरभंगाललित कुमार यादव (RJD)गोपाल जी ठाकुर (BJP)
15मुजफ्फरपुरअजय निषाद (CONG)राज भूषण निषाद (BJP)
16वैशालीमुन्ना शुक्ला (RJD)वीणा देवी (LJP)
17गोपालगंज (एससी)प्रेमनाथ चंचल (VIP)आलोक कुमार सुमन (JDU)
18सिवानअवध बिहारी चौधरी (RJD)विजय लक्ष्मी कुशवाहा (JDU)
19महाराजगंजआकाश प्रसाद सिंह (CONG)जनार्दन सिंह सिग्रीवाल (BJP)
20सारणरोहिणी आचार्य (RJD)राजीव प्रताप रूडी (BJP)
21हाजीपुर (एससी)शिव चंद्र राम (RJD)चिराग पासवान (LJP)
22उजियारपुरआलोक कुमार मेहता (RJD)नित्यानंद राय (BJP)
23समस्तीपुर (एससी)सनी हजारी (CONG)शांभवी चौधरी (LJP)
24बेगूसरायअवधेश कुमार राय (CPI)गिरिराज सिंह (BJP)
25खगड़ियासंजय कुमार कुशवाहा CPI(M)राजेश वर्मा (LJP)
26भागलपुरअजीत शर्मा (CONG)अजय कुमार मंडल (JDU)
27बांकाजय प्रकाश नारायण यादव (RJD)गिरिधारी यादव (JDU)
28मुंगेरअनीता देवी महतो (RJD)राजीव रंजन सिंह (JDU)
29नालन्दासंदीप सौरव (CPI(ML)L)कौशलेंद्र कुमार (JDU)
30पटना साहिबअंशुल अविजित कुशवाह (CONG)रविशंकर प्रसाद (BJP)
31पाटलिपुत्रराम कृपाल यादव (BJP) मीसा भारती (RJD)
32आराआरके सिंह (BJP) सुदामा प्रसाद (CPI(ML)L)
33बक्सरसुधाकर सिंह (RJD)मिथिलेश तिवारी (BJP)
34सासाराम (एससी)शिवेश राम (BJP) मनोज कुमार (CONG)
35काराकाटउपेन्द्र कुशवाहा (RLM) राजा राम सिंह कुशवाहा (CPI(ML)L)
36जहानाबादचंदेश्वर प्रसाद (JDU) सुरेन्द्र प्रसाद यादव (RJD)
37औरंगाबादसुशील कुमार सिंह (BJP)अभय कुशवाहा (RJD)
38गया (एससी)कुमार सर्वजीत (RJD)जीतन राम मांझी (HAM)
39नवादाश्रवण कुशवाहा (RJD)विवेक ठाकुर (BJP)
40जमुई (एससी)अर्चना रविदास (RJD)अरुण भारती (LJP)

दिग्गजों का हाल

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की उम्मीदवार और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राम कृपाल यादव को 85 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया। वहीं लालू की दूसरी पुत्री रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता उम्मीदवार आर के सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद से 59,808 से अधिक वोटों से हार गए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राजा राम सिंह ने भोजपुरी अभिनेता और निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को 1,05,858 से अधिक मतों के अंतर से हराकर काराकाट लोकसभा सीट पर जीत हासिल की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article