इलेक्शन

Bihar Election: CEC ज्ञानेश कुमार पहुंचे पटना, राजनीतिक दलों के साथ बैठक शुरू; जल्द हो सकता है चुनाव तारीखों का ऐलान

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पटना पहुंच चुके हैं। वो शुक्रवार बीती रात अपनी टीम के साथ पटना पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। उम्मीद है कि बिहार में दो या तीन चरणों में चुनाव कराया जाए। पिछली बार यानी 2020 में तीन चरण में मतदान हुए थे।

Image

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार का दौरा किया।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Election 2025: बिहार में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पटना पहुंच चुके हैं। वो शुक्रवार बीती रात अपनी टीम के साथ पटना पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

कई पार्टियों से आयोग ने की चर्चा

वहीं, शनिवार सुबह ही पटना के ताज होटल में मुख्यचुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विनोद गुंजियाल तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ चर्चा हुई।

political party

चुनाव आयोग ने इन राजनीतिक दलों से की चर्चा।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

चुनाव आयोग की टीम सभी हितधारकों के साथ अलग-अलग बैठक करेगी। इस दौरे में चुनाव से जुड़ी तैयारियों का आकलन, कई राजनीतिक पार्टियों से सुझाव और शिकायतों प्राप्त करने, राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम दिल्ली लौटकर केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। बैठक के दो-तीन दिनों के अंदर चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है।

तीन चरणों में हो सकते हैं चुनाव

उम्मीद है कि बिहार में दो या तीन चरणों में चुनाव कराया जाए। पिछली बार यानी 2020 में तीन चरण में मतदान हुए थे। 243 सीटों वाले बिहार में विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है। इससे पहले चुनाव कराए जाएंगे।

बता दें कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद 30 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ है। शुक्रवार को हुई आयोग के साथ मीटिंग में 425 ऑब्जर्वर में 287 आईएएस, 58 आईपीएस और 80 आईआरएस, आईआरएएस, आईसीएएस समेत अन्य सर्विस के अधिकारी शामिल हुए।

दो दशकों के बाद की गई SIR की प्रक्रिया

30 सितंबर को प्रकाशित अंतिम सूची में लगभग 7.42 करोड़ मतदाता शामिल हैं। बिहार में दो दशकों बाद की गई इस प्रक्रिया पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि करोड़ों नागरिकों के नाम सूची से गायब हैं, जिससे उन्हें मतदान का अधिकार नहीं मिल पाएगा। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र व्यक्ति शामिल न हो।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article