इलेक्शन

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और NDA को घेरा, दागे कई सवाल, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विपक्ष के डर के कारण घोषणा कर रही है। कैग की रिपोर्ट में 71000 करोड़ की लूट हुई। चुनाव के समय एनडीए बिहार के महिलाओं को रिश्वत दे रही है और रिश्वत प्रधानमंत्री के हाथों से दिलाया जा रहा है।

Image

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेरा (PTI)

Tejashwi Yadav: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासी गर्मी तेज होती जा रही है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर पर कई सवाल दागे। तेजस्वी ने कहा- बिहार के मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है, NDA का चेहरा नीतीश कुमार हैं, सरकार मेरे सवाल का जवाब दे। सरकार ने मेरे विजन को कॉपी किया है, मेरा सवाल करप्शन पर है। क्या-क्या पूछा तेजस्वी ने जानिेए।

तेजस्वी ने दागे सवाल

बजट 2025-26 टोटल बजट 317000 करोड़ था, 58000 करोड़ पहले सप्लीमेंट्री बजट में दिया गया, आकस्मिक निधि 12000 करोड़ था जिसे बढ़ा कर 20000 करोड़ सरकार ने किया। सरकार के पास 395000 करोड़ है, राज्य सरकार का कमिटेड खर्च 2 लाख करोड़ है। सरकार के पास योजना के लिए 1 लाख 16 हजार करोड़ बचा, सरकार के पास योजना के लिए 1 लाख 95 हजार करोड़ है।

राज्य सरकार बताए बिहार में रिवेन्यू जेनरेशन कितना है, इसे बढ़ाने के लिए सरकार क्या कर रही है। 2025 मई से लेकर सितंबर तक प्रधानमंत्री द्वारा 1 लाख15 हजार करोड़ तक योजना की घोषणा की, मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान 50000 हजार करोड़ की घोषणा की गई। 7 लाख 8 हजार 729 करोडट रुपये प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने योजनाओं की घोषणा की। सरकार के पास एक लाख करोड़ भी नहीं है और 7 लाख करोड़ से अधिक की योजना की घोषणा कर दी है। तो सरकार बताए कि योजनाओं को पूरा करने के लिए वह इनकम कैसे बढ़ाएगी।

दावा- कैग की रिपोर्ट में 71000 करोड़ की लूट हुई

तेजस्वी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विपक्ष के डर के कारण घोषणा कर रही है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, 71000 करोड़ की लूट हुई। चुनाव के समय एनडीए बिहार के महिलाओं को रिश्वत दे रही है और रिश्वत प्रधानमंत्री के हाथों से दिलाया जा रहा है। D K छाप वाले बिहार के भ्रष्टाचारी अधिकारी डरे हुए हैं, बिहार से सत्ता जा रही है, भाजपा जेडीयू से भी अधिक डरी हुई है। नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के धृतराष्ट्र हो चुके हैं।

तेजस्वी ने कहा, बिहार के इंजीनियर के घर करोड़ों बरामद हुआ, 500 करोड़ मिले, क्या करवाई हुईष 2005 से पहले यह नहीं होता था, प्रधानमंत्री आते हैं, क्यों नहीं बोलते हैं। बिहार के भ्रष्टाचार अधिकारियों और नेता का पूरा भ्रष्टाचार का पैसा ओर संपति को उजागर करूंगा। सीबीआई इतने भ्रष्ट अधिकारियों की क्यों नहीं जांच कर रही है। बिहार भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के टाइम बम पर बैठा हुआ है।

2020 में भ्रष्टाचारियों ने ही विपक्ष को हराया था

2020 में भ्रष्टाचारियों ने ही विपक्ष को हराया था, इस बार ऐसा नहीं होगा, जनता मुस्तैद है। भ्रष्ट अधिकारियों को मेरा सीधा संदेश है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में क्षमता है तो मेरे सारे सवाल का जवाब दें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने आएं और डिबेट करें। मुख्यमंत्री सही से है कि नहीं यह पता चलेगा। नीतीश कुमार ने मेरे माता-पिता को लेकर गलत बातें की मगर मैं रोने वाला नहीं हूं, नरेंद्र मोदी की तरह हम लोगों को फर्क नहीं पड़ता है।

तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा हम अगर सरकार में आएंगे तो अपने तरह से काम करेंगे, बिहार आर्थिक सशक्त हो इस पर काम होगा। तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी का पुराना वीडियो दिखाया जिसमें पीएम बिहार सरकार पर घोटाला का जिक्र कर रहे है, जिसमें 32 घोटाले का जिक्र किया जा रहा है। तेजस्वी ने अशोक चौधरी के हवन कीर्तन वीडियो पर कहा सिर्फ दो महीना की देर है, जनता पूरा हिसाब लेगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article