इलेक्शन

JDU विधायक गोपाल मंडल CM आवास पर धरने पर बैठे, कहा- नीतीश कुमार से टिकट लेकर ही जाऊंगा

गोपाल मंडल को टिकट काटने का डर सता रहा है। वे इस कारण सीएम आवाज के गेट पर धरना दे रहे हैं। सीएम हाउस के सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव टिकट पाने के लिए सीएम नीतीश कुमार से मिलने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।

Image

JDU विधायक गोपाल मंडल CM नीतीश कुमार के आवास पर दे रहे धरना

Bihar MLA Gopal Mandal: पटना से आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जहां विधायक आगामी चुनाव में अपना टिकट कटने के डर से धरने पर बैठ गए हैं। आगामी बिहार चुनाव में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव टिकट पाने के लिए सीएम नीतीश कुमार से मिलने की मांग को लेकर JDU विधायक गोपाल मंडल उनके घर के बाहर जमीन पर बैठ गए हैं।

दरअसल, गोपाल मंडल को टिकट काटने का डर सता रहा है। वे इस कारण सीएम आवाज के गेट पर धरना दे रहे हैं। सीएम हाउस के सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। भागलपुर जिले की गोपालपुर सीट से लगातार चौथी बार विधायक बने मंडल, नारे लगाते समर्थकों के एक समूह के साथ 1, अणे मार्ग पहुंचे। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोका और कहा कि उनके पास अपॉइंटमेंट नहीं है, तो मंडल गेट के पास ही बैठ गए।

विधायक मंडल क्या बोले?

जेडी(यू) विधायक मंडल कहते हैं, 'मैं सीएम से मिलना चाहता हूं। मैं सुबह 8:30 बजे से यहां इंतजार कर रहा हूं। मुझे चुनाव का टिकट मिलेगा। मैं इसे लिए बिना नहीं जाऊंगा।' उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'मैं तब तक नहीं हिलूंगा जब तक मुझे मुख्यमंत्री, जो हमारी पार्टी के सुप्रीमो हैं, वे पार्टी का चुनाव टिकट नहीं देते। सुरक्षाकर्मी चाहें तो लाठीचार्ज कर सकते हैं।"

गोपाल मंडल का विवादों से नाता

विधायक गोपाल मंडल ने पिछले महीने दुर्गा पूजा कार्यक्रम में डांस के दौरान समर्थक को थप्पड़ मार दिया था। मंडल अपनी बेबाक टिप्पणियों और अक्सर विवादों के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, फरवरी महीने में भागलपुर पुलिस ने गोपाल मंडल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक स्कूल शिक्षक को घर खाली करने के लिए डराने के लिए उस पर बंदूक तान दी।

सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर कुर्था विधानसभा क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ता वहां पर कुर्था के कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग को लेकर सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर रास्ता घर कर एकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया है बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article