इलेक्शन

Harnaut Assembly Election 2025: हरनौत विधानसभा सीट, जहां से कभी हार गए थे नीतीश कुमार, फिर बनाया JDU का अभेद्य किला

Harnaut Assembly Elections 2025 Polling Date, Candidate Detail: 2020 में हरनौत की सीट पर जदयू के हरि नारायण सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 65,404 वोट मिले (वोट प्रतिशत लगभग 41.24%) और उन्होंने एलजेपी की ममता देवी को हराया था, जिन्हें 38,163 वोट मिले थे।

Image

हरनौत विधानसभा चुनाव 2025 समीकरण

Harnaut Assembly Elections 2025 Polling Date, Candidate Detail: हरनौत विधानसभा क्षेत्र बिहार के नालंदा जिले में स्थित है और यह नालंदा लोकसभा क्षेत्र का एक हिस्सा है। इस सीट में हरनौत, चंडी और नगरनौसा विकास खंड शामिल हैं। यह पूरी तरह ग्रामीण सीट है। जनसंख्या में अनुसूचित जाति मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 24% है, जबकि मुस्लिम मतदाताओं का प्रतिशत बहुत कम है (लगभग 0.5%)।

हरनौत से दो बार हार चुके हैं नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरनौत विधानसभा सीट से अब तक चार बार चुनाव लड़ा है। 1977 में उन्होंने जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपनी किस्मत आजमाई लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 1980 में वे चरण सिंह की जनता पार्टी (सेक्युलर) के प्रत्याशी बने, जो बाद में लोकदल के नाम से जानी गई, मगर इस बार भी जीत नहीं पाए। 1985 में उन्होंने लोकदल के टिकट पर जीत हासिल की, जबकि 1990 में उन्होंने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। इसके बाद 1995 में वे समता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए। इसके बाद से उन्होंने कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा और 2006, 2012 तथा 2018 में बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में उच्च सदन में चुने गए। इसके अलावा, नीतीश कुमार अब तक छह बार लोकसभा के लिए भी निर्वाचित हो चुके हैं।

हरनौत सीट पर कब है मतदान (Harnaut Assembly Election 2025 Polling Date)

नोटिफिकेशन की तारीख10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख20 अक्टूबर 2025
मतदान6 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट14 नवंबर 2025

हरनौत चुनाव 2025 उम्मीदवार (Harnaut Assembly Election 2025 Candidate)

गठबंधनउम्मीदवार का नामपार्टी
NDAहरिनारायण सिंहJDU
महागठबंधनअरुण कुमार बिंदCongress

हरनौत से अबतक के विधायक ( Harnaut MLA List)

YearMLAParty
1977Bhola Prasad SinghIndependent politician
1980Arun Kumar SinghIndependent politician
1985Nitish KumarLokdal
1990Braj Nandan YadavIndependent politician
1995Nitish KumarSamata Party
1996Arun Kumar SinghSamata Party
2000Vishvamohan ChoudharySamata Party
2005Sunil KumarJanata Dal (United)
2005Sunil KumarJanata Dal (United)
2010Hari Narayan SinghJanata Dal (United)
2015Hari Narayan SinghJanata Dal (United)
2020Hari Narayan SinghJanata Dal (United)

हरनौत सीट पर इस बार का समीकरण

हरनौत सीट जदयू और उसकी पूर्व संरचनाओं (समता पार्टी आदि) का गढ़ माना जाता है। नीतीश कुमार इस सीट से कई बार चुनाव लड़ चुके हैं और जदयू ने अधिकांश चुनावों में यहां से जीत दर्ज की है। लेकिन इस बार मामला उलट सकता है। दरसअल इस बार एलजेपी जदयू के साथ गठबंधन में है, जो पिछले तीन चुनावों से नंबर दो पर थी। पिछली बार कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही है। अगर इस सीट से राजद या कांग्रेस चुनाव लड़ती है तो लड़ाई रोचक हो सकती है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article