इलेक्शन

Bakhtiarpur Assembly Election 2025: बख्तियारपुर विधानसभा सीट, कभी थी कांग्रेस की गढ़, अब RJD-BJP में रहती है टक्कर, जानिए इस बार का समीकरण

Bakhtiarpur Assembly Election 2025: बख्तियारपुर विधानसभा सीट की स्थापना 1951 में हुई थी और अब तक लगभग 18 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। कांग्रेस इस सीट की शुरुआती दशकों में बड़ी पार्टी रही, कई चुनाव उसने जीते। इसके बाद राजद और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2025 का चुनाव एक बार फिर कांटे की टक्कर वाला साबित हो सकता है, जहां मतदाता विकास और स्थानीय नेतृत्व की विश्वसनीयता के आधार पर फैसला करेंगे।

Image

बख्तियारपुर विधानसभा सीट, जहां पैदा हुए थे नीतीश कुमार

Bakhtiarpur Assembly Election 2025: बख्तियारपुर विधानसभा सीट पटना जिले में स्थित है और यह पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यह क्षेत्र मुख्यतः ग्रामीण है और मतदाताओं में पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों की हिस्सेदारी अधिक है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में कुल लगभग 3.38 लाख मतदाता दर्ज थे, जिनमें करीब 1.75 लाख पुरुष और 1.62 लाख महिला मतदाता शामिल थे। अनुसूचित जाति मतदाताओं की हिस्सेदारी लगभग 21 प्रतिशत है, जबकि मुस्लिम मतदाता लगभग 3 प्रतिशत के आसपास हैं।

नीतीश कुमार का जन्मस्थान है बख्तियारपुर (Nitish Kumar Birthplace)

राजनीतिक दृष्टि से यह सीट हमेशा से दिलचस्प रही है। बख्तियारपुर वर्तमान सीएम नीतीश कुमार का जन्मस्थान है। 1951 में गठित इस विधानसभा क्षेत्र पर शुरुआती वर्षों में कांग्रेस का दबदबा रहा। 1952 से लेकर 1990 के बीच कांग्रेस ने यहां सबसे अधिक बार जीत दर्ज की। लेकिन 2000 के बाद राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए और इस सीट पर आरजेडी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलने लगी। पिछले दो दशकों में दोनों दलों ने तीन-तीन बार इस सीट पर जीत हासिल की है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी रणविजय सिंह को करीब 20 हजार वोटों से हराया था।

बख्तियारपुर में कब होगा मतदान (Bakhtiarpur Assembly Election 2025 Voting Date)

नोटिफिकेशन की तारीख10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख20 अक्टूबर 2025
मतदान6 नवंबर 2025
चुनाव रिजल्ट14 नवंबर 2025

बख्तियारपुर से अबतक के विधायक (Bakhtiarpur MLA List)

सालविधायकपार्टी
2020अनिरुद्ध कुमार यादवराष्ट्रीय जनता दल
2015रणविजय सिंह यादवभारतीय जनता पार्टी
2010अनिरुद्ध कुमार यादवराष्ट्रीय जनता दल
2005अनिरुद्ध कुमार यादवराष्ट्रीय जनता दल
2005विनोद यादवभारतीय जनता पार्टी
2000विनोद यादवभारतीय जनता पार्टी
1995ब्रज नंदन यादवजनता दल
1990रामजयपाल सिंह यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1985रामजयपाल सिंह यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1981राम जयपाल सिंह यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980राम लखन सिंह यादवभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977भूदेव सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967धर्मबीर सिंह
1962राम यतन सिंहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957मोहम्मद सलाहुद्दीन चौधरीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1952सुंदरी देवीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

बख्तियारपुर विधानसभा सीट के मुद्दे (Bakhtiarpur Assembly Election 2025 Issues)

बख्तियारपुर में ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं अब भी प्रमुख चुनावी मुद्दे बने हुए हैं। यहाँ मतदान प्रतिशत भी चिंता का विषय है, क्योंकि 2020 में लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट नहीं डाला था। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के लिए यह चुनौती होगी कि वे निष्क्रिय मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें।

बख्तियारपुर विधानसभा चुनाव 2025 उम्मीदवार (Bakhtiarpur Assembly Election 2025 Candidates)

उम्मीदवार नामपार्टीगठबंधन
अनिरूद्ध कुमारराजदमहागठबंधन
अरुण कुमारLJP(RV)एनडीए

बख्तियारपुर सीट पर बीजेपी-आरजेडी के बीच टक्कर (Bakhtiarpur Assembly Election 2025 Equation)

2025 के विधानसभा चुनाव में बख्तियारपुर में मुकाबला फिर से आरजेडी और बीजेपी के बीच होने की संभावना है। आरजेडी के लिए यह सीट अपनी बढ़त बनाए रखने का प्रयास होगा, जबकि बीजेपी इसे वापस हासिल करने के लिए हर संभव रणनीति अपनाने में जुटी है। अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के मतदाता इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि, स्थानीय कार्यों का रिकॉर्ड और जातीय समीकरण चुनावी नतीजों पर गहरा असर डालेंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article