इलेक्शन

बिहार चुनाव में दिल्ली की एंट्री! मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई मंत्री संभालेंगे प्रचार की कमान

दिल्ली का मिशन बिहार, महिला मतदाताओं पर रेखा गुप्ता का फोकस। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली के नेताओं को प्रचार के लिए बिहार भेजने का बड़ा फैसला किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई मंत्री व नेता कई जिलों में प्रचार में जुटेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इस कदम से चुनावी दबाव बढ़ेगा, खासकर महिला मतदाताओं पर असर पड़ेगा।

Image

बिहार चुनाव में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी करेंगे प्रचार

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दिल्ली से अपने बड़े नेताओं को प्रचार में उतारने का फैसला किया है।दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद बिहार जाकर प्रचार करेंगी ताकि महिला मतदाताओं पर असर डाला जा सके। दिल्ली सरकार के कई मंत्री और सांसदों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

किस मंत्री को कहां की कमान?

-रमेश बिधूड़ी को सीमांचल (पूर्णिया, किशनगंज) की कमान मिली है।

-स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह (बक्सर मूल) पहले ही बिहार पहुंच चुके हैं।

-ऊर्जा मंत्री आशीष सूद को सिवान की जिम्मेदारी दी गई है।

-कपिल मिश्रा आरा और शाहबाद क्षेत्र में प्रचार करेंगे।

-मनोज तिवारी नुक्कड़ सभाओं और छोटे कार्यक्रमों के जरिए पूरे बिहार में माहौल बनाएंगे।

बिहार चनाव में रंगी दिल्ली

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अब दिल्ली तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही बिहार के प्रचार अभियान में उतरने जा रही हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेता राज्य के अलग-अलग इलाकों में पार्टी के लिए डेरा डालेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की चुनावी सभाओं से महिला मतदाताओं के बीच विशेष प्रभाव की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में चलने वाला यह प्रचार अभियान महिलाओं, युवाओं और शहरी मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर केंद्रित रहेगा।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं और उन्हें कई जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद को सिवान क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है वे पहले भी बिहार चुनावों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

वहीं कला, संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा शाहबाद क्षेत्र (आरा और आसपास के इलाके) में प्रचार की कमान संभालेंगे। पार्टी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को सीमांचल क्षेत्र (पूर्णिया और किशनगंज) की जिम्मेदारी सौंपी है।

सबसे खास बात यह है कि भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी पूरे बिहार में नुक्कड़ सभाओं और जनसभाओं के माध्यम से माहौल बनाने में जुटेंगे।

दिल्ली की टीम के इस संगठित और रणनीतिक प्रचार अभियान से पार्टी को उम्मीद है कि बिहार की राजनीति में एक नया समीकरण बनेगा और महिला मतदाताओं सहित युवा वर्ग में पार्टी के लिए नया उत्साह पैदा होगा।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article