Barh Assembly Elections 2025 Polling Date, Candidate Detail: बाढ़ विधानसभा क्षेत्र पटना जिले में स्थित है और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण कृषि और जल संसाधनों पर निर्भर है। भूतपूर्व में यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ चुनावों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) के गठबंधन NDA का दबदबा रहा है। वर्तमान में बाढ़ से बीजेपी के ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू हैं। बाढ़ में पहले चरण के तहत वोटिंग है।
बाढ़ से बीजेपी ने किसे दिया टिकट
हालांकि इस चुनाव में बीजेपी ने ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू का टिकट काट दिया है, और बाढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सक और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सियाराम सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बताई जा रही थी, जिसके बाद उनका टिकट भाजपा आलाकमान ने काट दिया है।
बाढ़ में 2025 चुनाव का समीकरण
बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। स्थानीय मुद्दों, जातिगत समीकरणों और गठबंधनों के आधार पर परिणाम तय होंगे। मतदाताओं की सक्रियता और जागरूकता इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
बाढ़ विधानसभा सीट से अबतक कितने विधायक (Barh MLA List)
| Year | MLA | Party |
| 1952 | Rana Sheolakh Pati Singh | Indian National Congress |
| 1957 | Ramyatan Singh | Indian National Congress |
| 1962 | Rana Sheolakh Pati Singh | Indian National Congress |
| 1967 | Tarini Prasad Singh | Jan Kranti Dal |
| 1969 | Rana Sheolakh Pati Singh | Indian National Congress |
| 1972 | Dwarika Nath Singh | Indian National Congress |
| 1977 | Rana Sheolakh Pati Singh | Janata Party |
| 1980 | Vishwa Mohan Choudhry | Independent politician |
| 1985 | Bhuvneshwar Singh | Indian National Congress |
| 1990 | Vijay Krishna Singh | Janata Dal |
| 1995 | Vijay Krishna Singh | Janata Dal |
| 2000 | Bhuvneshwar Singh | Samata Party |
| 2005 | Lovely Anand | Janata Dal (United) |
| 2005 | Gyanendra Kumar Singh | Janata Dal (United) |
| 2010 | Gyanendra Kumar Singh | Janata Dal (United) |
| 2015 | Gyanendra Kumar Singh | Bharatiya Janata Party |
| 2020 | Gyanendra Kumar Singh | Bharatiya Janata Party |
बाढ़ विधानसभा सीट का चुनावी कार्यक्रम (Barh Assembly Election 2025 Polling Details)
| नोटिफिकेशन की तारीख | 10 अक्टूबर 2025 | |
| नामांकन की आखिरी तारीख | 17 अक्टूबर 2025 | |
| नामांकन जांच की आखिरी तारीख | 18 अक्टूबर 2025 | |
| नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख | 20 अक्टूबर 2025 | |
| मतदान | 6 नवंबर 2025 | |
| चुनाव रिजल्ट | 14 नवंबर 2025 |
बाढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Barh Assembly Election 2025 Candidate)
| गठबंधन | उम्मीदवार का नाम | पार्टी |
| NDA | डॉ. सियाराम सिंह | BJP |
| महागठबंधन | कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया | RJD |
बाढ़ में कब होगा मतदान (Barh Assembly Election 2025 Polling Date)
बाढ़ विधानसभा सीट पर मतदान पहले चरण में होगा। यानि कि बाढ़ में वोटिंग 6 नवंबर 2025 को होगी। बाढ़ विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा।
