इलेक्शन

Amnour Seat 2025: अमनौर में अब तक राजग का पलड़ा रहा भारी, क्या RJD दे पाएगी चुनौती?

Bihar Election 2025: सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला अमनौर विधानसभा निर्वाचन एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है। इस सीट का गठन 2008 में संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश के तहत हुआ था। 2008 में परिसीमन के बाद बने इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक तीन विधानसभा चुनाव हुए हैं।

Image

अमनौर में किसका पलड़ा भारी

Photo : Times Now Digital

Bihar Election 2025: अमनौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Amnour Assembly constituency) बिहार विधानसभा के कुल 243 क्षेत्रों में से एक है और इसकी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 120 है। यह क्षेत्र सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है और एक सामान्य श्रेणी का विधानसभा क्षेत्र है। अमनौर विधानसभा क्षेत्र का गठन 2008 में संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश के तहत हुआ था।

अमनौर में क्या कुछ है खास

अमनौर विधानसभा क्षेत्र अपनी उपजाऊ कृषि भूमि, केले के बागानों और उभरते पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। गंडक, माही और डबरा नदियों से घिरा यह क्षेत्र कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र है, जहां धान, गेहूं, दाल और केले की खेती प्रमुख है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, अमनौर का वैष्णो देवी मंदिर, जो जम्मू-कश्मीर के कटरा मंदिर की तर्ज पर माही नदी के किनारे बना है, बिहार का एकमात्र अपनी तरह का ऐसा मंदिर है। इसके अलावा, बड़ा पोखरा तालाब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षक झरने के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। हजारों लोग रोजाना परिवार के साथ इस सरोवर का लुत्फ उठाने आते हैं और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

कब और कौन अमनौर सीट से रहा विधायक (Amnour MLAs List)

सालनामपार्टी
2010कृष्ण कुमार मंटूजदयू
2015शत्रुधन तिवारीभाजपा
2020कृष्ण कुमार मंटूभाजपा

अब तक कितनी बार हुए चुनाव?

2008 में परिसीमन के बाद बने इस विधानसभा क्षेत्र में अब तक तीन विधानसभा चुनाव हुए हैं। अमनौर में अमनौर और मकेर सामुदायिक विकास खंड के साथ-साथ परसा प्रखंड की छह ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इस सीट पर भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी का प्रभाव रहा है, क्योंकि यह उनका गृह क्षेत्र है।

2010 के चुनाव में जदयू के कृष्ण कुमार मंटू ने निर्दलीय सुनील कुमार राय को भारी मतों से हराया था। 2015 में भाजपा के शत्रुघ्न तिवारी (चोकर बाबा) ने मंटू को हरा दिया था, जबकि 2020 के चुनाव में भाजपा ने टिकट बदलकर कृष्ण कुमार मंटू को उम्मीदवार बनाया, जिन्होंने राजद के सुनील कुमार राय को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की।

अमनौर में कब होगा मतदान

नोटिफिकेशन की तारीख10 अक्टूबर 2025
नामांकन की आखिरी तारीख17 अक्टूबर 2025
नामांकन जांच की आखिरी तारीख18 अक्टूबर 2025
नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख20 अक्टूबर 2025
मतदान6 नवंबर 2025
चुनावी नतीजे14 नवंबर 2025

अब आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि अमनौर सीट पर राजग का बोलबाला होगा या राजद उम्मीदवार का।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article