शहर

बारिश के कारण गड़बड़ा गई अनंत सिंह की बेटी की शादी की तैयारी? कैमरे के सामने हो गए इमोशनल

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर है। जिसे लेकर भव्य तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार के विवाह समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए तकरीबन 10 बीघा के विशाल क्षेत्र में भव्य पंडाल बनाया गया है।

Image

अनंत सिंह की बेटी की शादी (फोटो साभार- TNN)

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश के कारण शादी की सारी व्यवस्था गड़बड़ा गई है। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से शादी के आयोजन की तैयारियों में परेशानी आ रही है। इस दौरान अनंत सिंह इमोशनल भी नजर आए। दरअसल, अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे थे। इसके लिए पिछले कई दिनों से तैयारी भी चल रही थी। शादी में तकरीबन 4 लाख मेहमानों के लिए भोज का इंतजाम किए जाने की चर्चा है।

25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी

बता दें कि अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर है। जिसे लेकर भव्य तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार के विवाह समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए तकरीबन 10 बीघा के विशाल क्षेत्र में भव्य पंडाल बनाया गया है। जयपुर के मशहूर 'पत्रकार चौक' की थीम पर जयमाला स्टेज और मंडप तैयार किया जा रहा है। जयमाला के लिए 100 फीट चौड़ा, 35 फीट लंबा और लगभग 30 फीट ऊंचा स्टेज बनाया जा रहा है।

पटना में पिछले काफी घंटे से हो रही है बारिश

हालांकि, पटना में पिछले कुछ घंटों में काफी बारिश हुई है। बारिश के कारण शादी की तैयारियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। लगातार बारिश के कारण शादी के वेन्यू और सजावट के काम में बाधा आई है और जमीन पर भारी पानी और कीचड़ जमा हो गया है। शादी को भव्य बनाने के लिए तकरीबन 25 हेलीकॉप्टर उतरने की योजना थी। हालांकि, खराब मौसम और कीचड़ के कारण लैंडिंग को लेकर चिंता बढ़ गई है। अनंत सिंह अपनी बात में भी इस बात का जिक्र कर रहे हैं। वह बता रहे हैं कि अगर पानी बरसना बंद हो जाता है तो हेलीकॉप्टर को छोड़कर बाकी सारी तैयारियां हो जाएंगी, लेकिन पहले पानी बंद तो हो।

घुड़दौड़ प्रतियोगिता पर भी पड़ेगा असर

लगातार हो रही बारिश की वजह से शादी के दिन प्रस्तावित घुड़दौड़ प्रतियोगिता पर भी बारिश का असर होने की संभावना है। अनंत सिंह ने इस घुड़दौड़ को जीतने वाले पहले विजेता को थार एसयूवी देने का ऐलान किया है। वहीं दूसरे विजेता को बुलेट और तीसरे विजेता को स्कूटी देने का ऐलान किया गया है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण इस पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article